फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Election Commissioner to visit amidst Datia by-election; will interact with 1,500 BLOs in Indor

MP News: दतिया उपचुनाव के बीच आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, इंदौर में 1500 बीएलओ से करेंगे संवाद

Fri, 03 Jul 2026 09:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 03 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इंदौर में वे 1,500 से अधिक बीएलओ से संवाद करेंगे, जबकि दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
MP News: Chief Election Commissioner to visit amidst Datia by-election; will interact with 1,500 BLOs in Indor
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा होगा। उनके आगमन को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ज्ञानेश कुमार 4 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। यहां शाम को लता मंगेशकर सभागार में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिले के 1,500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने सहित बूथ स्तर की व्यवस्थाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Affordable Housing: भूमि विकास नियमों में बदलाव की तैयारी, छोटे प्लॉट पर बड़े घर बनाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त का यह संवाद इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने पहले भी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और बीएलओ के साथ सीधे संवाद की पहल की है। अधिकारियों का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर चुनाव प्रबंधन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इंदौर में रात्रि विश्राम के बाद 5 जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे। इस दौरान वे ओंकारेश्वर में भगवान शिव के दर्शन करेंगे और महेश्वर किले का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर होगी एफआईआर, सरकार कर रही नए कानून की तैयारी

इधर, दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद दतिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed