फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM focuses on youth for Independence Day; major announcements regarding employment and education lik

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण, दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Sat, 15 Aug 2026 06:49 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 15 Aug 2026 06:49 AM IST
सार

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
MP News: CM focuses on youth for Independence Day; major announcements regarding employment and education lik
मुख्यमंत्री यादव ने जनता को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त को देशभर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन


बता दें पहली बार इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गायन होगा, अब तक यह व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। मुख्य समारोह से पहले मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में युवाओं पर फोकस कर सकते है। माना जा रहा है कि सरकार रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर बड़े फैसलों की घोषणा कर सकती है। हाल के दिनों में नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। जानकार के अनुसार, मुख्यमंत्री सरकारी विभागों में दो लाख युवाओं की भर्ती का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार 
सरकार अगले वर्ष को युवाओं के लिए समर्पित करने की तैयारी में है। इसके तहत युवाओं के लिए विशेष अभियान या मिशन शुरू किया जा सकता है। युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा। युवा महिलाओं, खासकर आदिवासी छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी सीएम घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री लोक सेवा आयोग (पीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की परीक्षाओं में सुधार को लेकर सरकार की योजना की जानकारी भी दे सकते हैं।  

ये भी पढ़ें-  MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए

जिला मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और कलेक्टर  ध्वजारोहण करेंगे 
समारोह में पुलिस, एसएएफ, सीआईएसएफ, जेल गार्ड, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड की संयुक्त परेड होगी। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की है। जिला मुख्यालयों पर सुबह 9 बजे समारोह शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री या कलेक्टर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed