सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- four generations of Congress insulted democracy and constitution

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने किया लोकतंत्र और संविधान का अपमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Jul 2025 07:40 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में महिला मॉक पार्लियामेंट में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- four generations of Congress insulted democracy and constitution
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने भारत के लोकतंत्र और संविधान का लगातार अपमान किया है। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को जीवन भर अपमानित करने वाली कांग्रेस आज उन्हीं के बनाए संविधान की दुहाई दे रही है। मुख्यमंत्री पीपुल्स ऑडिटोरियम में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 'महिला मॉक पार्लियामेंट' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, कांग्रेस ने निजी स्वार्थों के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने धारा 370 लागू कर देश को आतंकवाद की आग में झोंका, इंदिरा गांधी ने कोर्ट के निर्णय के विरोध में देश में आपातकाल थोपकर स्वतंत्रता का गला घोंटा। राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर मुस्लिम बहनों के अधिकारों का हनन किया। राहुल गांधी आज सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाकर देश की अस्मिता को ठेस पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को ब्रिटिशकालीन विचारधारा की पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब भी अपने उपनिवेशी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। सांप मर गया, लेकिन ये लोग अभी भी लाठी पीट रहे हैं। 
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर मृत्युदंड का कानून सबसे पहले भाजपा सरकार ने लागू किया। मुख्य सचिव, कलेक्टर और एसपी जैसे जिम्मेदार पदों पर महिलाएं कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नारी शक्ति को नीति निर्धारण में भागीदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने निजी स्वार्थ सिद्ध किए : खंडेलवाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आपातकाल देश के माथे पर कलंक था। इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर तानाशाही थोप दी। संविधान को बार-बार संशोधित कर निजी स्वार्थ सिद्ध किए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की दुहाई देकर देश को गुमराह कर रही है, लेकिन जनता सच्चाई जान चुकी है।

आपातकाल की भयावहता नहीं जानते युवा
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कोर्ट के खिलाफ जाकर आपातकाल थोपा, लाखों लोगों को जेलों में ठूंस दिया और प्रेस की आजादी खत्म कर दी। आज उन्हीं के वंशज संविधान हाथ में लेकर नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि आपातकाल केवल सत्ता की लालसा का परिणाम था। आज का युवा आपातकाल की भयावहता नहीं जानता, इसलिए महिलाओं को समाज की नई पीढ़ी को उस दौर की सच्चाई बतानी चाहिए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा सरकारें महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मीसाबंदी तपन भौमिक का सम्मान भी किया गया। मंच पर केंद्रीय मंत्री  सावित्री ठाकुर, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद संध्या राय, महापौर मालती राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed