फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav performed yoga in the valleys of Kukru and conveyed a message of healthy living by pla

MP News: कुकरू की वादियों में सीएम मोहन यादव ने किया योग, रुद्राक्ष का पौधा रोपकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Sun, 28 Jun 2026 11:51 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया और कॉफी बागान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav performed yoga in the valleys of Kukru and conveyed a message of healthy living by pla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न योगासन किए और सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कुकरू के कॉफी बागान का निरीक्षण कर वहां की संभावनाओं की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Police Transfers: एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगाभ्यास के दौरान मयूरासन, शीर्षासन सहित कई कठिन योगासन कर अपनी फिटनेस का परिचय दिया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, भुजंगासन और शलभासन जैसे आसनों का अभ्यास स्थानीय ग्रामीणों के साथ किया। इसके अलावा नाड़ी शोधन, तितली और भ्रामरी प्राणायाम भी किए गए। योग कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजाक्स में वर्चस्व की जंग तेज: लेटरहेड पर विवाद, अध्यक्ष पद को लेकर मुकेश मौर्य और संतोष वर्मा आमने-सामने

योग से मिलता है संतुलन और ऊर्जा: सीएम
योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बैतूल के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योग करना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed