फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav conducts aerial survey of Neemuch Solar Park and Greenko pumped storage project.

MP News: सीएम यादव ने नीमच सोलर पार्क और ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का किया एरियल सर्वे

Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क और गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। 11,470 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने के साथ हजारों लोगों को रोजगार मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav conducts aerial survey of Neemuch Solar Park and Greenko pumped storage project.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को नीमच जिले के 500 मेगावाट सोलर पार्क तथा ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। इसके बाद अधिकारियों ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं और ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। ग्रीनको समूह द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1,920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की सबसे बड़ी पम्प स्टोरेज परियोजनाओं में शामिल है। परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट-घंटे (MWh) होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश को मिली 2080 करोड़ के 950 मेगावॉट के दो सोलर पार्कों की सौगात, नीमच से मिलेगी सबसे सस्ती बिजली
विज्ञापन


परियोजना के तहत गांधीसागर बांध के मौजूदा जलाशय और खिमला में बनाए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रणाली में पानी का पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे वाष्पीकरण से होने वाली मामूली हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं पड़ती। परियोजना में 240 मेगावाट क्षमता की सात तथा 120 मेगावाट क्षमता की दो द्वि-दिशात्मक (रिवर्सिबल) टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। निर्माणाधीन खिमला परियोजना में वर्तमान में प्रतिदिन 3,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक माधव मारू सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पदोन्नति की तैयारी तेज, विभागों से मांगी वरिष्ठता सूची; 2025 के नियमों के अनुसार होगी आगे की प्रक्रिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed