फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav reached the court of Maa Danteshwari in Dantewada, wished happiness and prosperity to the pe

MP News: दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचे सीएम यादव, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 19 May 2026 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय गृह मंत्री से भी चर्चा की।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav reached the court of Maa Danteshwari in Dantewada, wished happiness and prosperity to the pe
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार को दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सर्वकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: 'ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान', परिजनों का आरोप; पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
विज्ञापन


प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छग के सीएम विष्णु देव साय से भी चर्चा की। बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक लोक नृत्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय कला-शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हमला: MP में जनता से वसूला जा रहा सबसे ज्यादा टैक्स,10 रुपए राहत की मांग

उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक कला और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत में काफी समानता है और दोनों राज्यों के शिल्पी देशभर में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा स्थित विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया और वहां प्रदर्शित विज्ञान मॉडलों एवं नवाचारों की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए आतिथ्य के लिए आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed