{"_id":"6a1c338d7cd042bfce0c6af6","slug":"mp-news-congress-launches-organizational-mission-in-malwa-nimar-state-in-charge-to-assess-strength-from-boot-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का संगठन मिशन, प्रदेश प्रभारी 4 दिन बूथ से लेकर विधानसभा तक टटोलेंगे ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का संगठन मिशन, प्रदेश प्रभारी 4 दिन बूथ से लेकर विधानसभा तक टटोलेंगे ताकत
Sun, 31 May 2026 06:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 31 May 2026 06:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 2 से 5 जून तक मालवा-निमाड़ के चार जिलों का दौरा कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी 2 से 5 जून तक मालवा-निमाड़ अंचल के चार जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय बनाने की योजना पर काम करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सत्ता तक पहुंचने की लड़ाई केवल बड़े नेताओं के दम पर नहीं, बल्कि मजबूत बूथ नेटवर्क और सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहारे लड़ी जा सकती है। यही वजह है कि दौरे का फोकस जिला, विधानसभा, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों पर रखा गया है।
बूथ से विधानसभा तक होगा संगठन का रिपोर्ट कार्ड
चार दिवसीय दौरे में हरीश चौधरी नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में जिला समन्वय समितियों, विधानसभा प्रभारियों और ब्लॉक-मंडल अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों में संगठन की सक्रियता, स्थानीय मुद्दों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व बूथ स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति जानने और निष्क्रिय इकाइयों को फिर से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
प्रशिक्षण शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को मिलेगा नया रोडमैप
इस दौरान ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर उन्हें क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।
यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम
मालवा-निमाड़ पर खास फोकस क्यों?
राजनीतिक दृष्टि से मालवा-निमाड़ क्षेत्र को मध्यप्रदेश की सत्ता का अहम केंद्र माना जाता है। प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर इस क्षेत्र का सीधा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कांग्रेस यहां संगठनात्मक मजबूती को आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मान रही है।
यह भी पढ़ें-19 साल बाद निकली भर्ती, चयन के 8 महीने बाद भी नहीं मिली नौकरी, कल DPI का घेराव करेंगे चयनित अभ्यर्थी
चार दिन, चार जिले और दर्जनों बैठकें
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 जून को नीमच, 3 जून को मंदसौर, 4 जून को रतलाम और 5 जून को उज्जैन में बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक और मंडल पदाधिकारी भी शामिल होंगे।