फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress protests in Bhopal over NEET paper leak, over 200 leaders including Digvijay Singh detained

MP News: नीट पेपर लीक को लेकर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत 200 से अधिक नेता हिरासत में

Sat, 30 May 2026 10:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 30 May 2026 10:14 PM IST
सार

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में भोपाल में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जबकि कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

विज्ञापन
MP News: Congress protests in Bhopal over NEET paper leak, over 200 leaders including Digvijay Singh detained
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Case: 'खुद को निर्दोष मानती हैं तो समर्थ को फरार क्यों कराया?', सीबीआई का सास गिरिबाला सिंह से सवाल
विज्ञापन


पुलिस ने किया वाटर केनन का इस्तेमाल 
स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: राजधानी में डेढ़ करोड़ की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन नाबालिग समेत 10 गिरफ्तार; STF के खुलासे से सनसनी


200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल समेत करीब 200 कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को बसों के माध्यम से रातीबड़ थाना ले जाया गया। वहां कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: दर्द मिटाने वाली मशीन बनी जानलेवा, थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नीट परीक्षा की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। उन्होंने कहा सीबीएसई में 29 लाख छात्रों में से 4 लाख ने रिव्यू के लिए अप्लाई किया है। किसी एक व्यक्ति का  पेपर स्कैन कर दूसरे में लगा दिया गया। होनहार छात्रों के परसेंट में बदलाव कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएसई के लोग इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: आधी रात धधकी लकड़ी फैक्टरी, 100 टैंकर पानी और 9 घंटे की जंग के बाद काबू में आई आग

गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे पटवारी
कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग और गिरफ्तारी को लेकर जीतू पटवारी धरने पर बैठ गए। पटवारी ने कहा देश में युवा भविष्य की गुहार कर रहा है। सेना को सीमा पर लड़ने के बजाय पेपर करवाने के लिए लगाया जा रहा है। देश में 90 बार पेपर लीक होने की वजह बीजेपी और इनकी सरकार रही है। 50 बार पेपर निरस्त हुए इसमे बीजेपी के माफिया शामिल रहे। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। लेकिन युवाओं पर लाठियां चलाई जा रही, वाटर कैनन और गिरफ्तार किया जा रहा। यह अन्याय की पराकाष्ठा है। धरमेंद्र प्रधान को हटना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed