सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Continuous gift of new rail facilities to Madhya Pradesh, Bhopal-Dhanbad-Chaupan Express launched

MP News: मध्यप्रदेश को नई रेल सुविधाओं की निरंतर सौगात, भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस का शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Feb 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ट्रेन सिंगरौली, धनबाद और चौपन तक जाएगी और प्रदेश में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दानकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर से मध्यप्रदेश के उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को लाभ मिलेगा।

MP News: Continuous gift of new rail facilities to Madhya Pradesh, Bhopal-Dhanbad-Chaupan Express launched
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन से नई भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को नई रेल और रेल सुविधाओं की निरंतर सौगात मिल रही है, जो प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस नई ट्रेन का मार्ग बीना-सागर-मुड़वारा होकर सिंगरौली, धनबाद और चौपन तक जाएगा। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन सीधी सिंगरौली, तीन दिन धनबाद, और एक दिन चौपन तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नई सुविधा प्रदेश के यात्रियों को समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही व्यापार, खनन और उद्योग क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और 'जन्नत' का रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को लगातार रेल विकास के नए अवसर मिल रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर किया है। इसके साथ ही इंदौर-मनमाड रेल लाइन सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जा रही है, और छह अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास तथा 80 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएँगी।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक जाल: बेबीसिटर की नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण-देह व्यापार में धकेला

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ट्रेन के चलते मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। धनबाद तक जाने वाली ट्रेन 30 स्टेशनों को और चौपन तक जाने वाली ट्रेन 15 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। इसके अलावा, जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन के दोहरीकरण से पर्यटन, धार्मिक गतिविधियां और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता के बाद से भोपाल से सिंगरौली क्षेत्र तक सीधी रेल सेवा की मांग चल रही थी। मध्यप्रदेश में रेल परियोजनाओं का विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, लगभग 2,000 किलोमीटर लंबा रेल प्रोजेक्ट, पश्चिम बंगाल से गुजरात को जोड़ेगा और प्रदेश के उद्योगों को लाभान्वित करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed