सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Deliberations on the 'Viksit Bharat 2047' vision to be held tomorrow; CM Yadav to attend the NITI Aay

MP News: विकसित भारत 2047 के विजन पर मंथन कल, नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे सीएम यादव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 10 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 11 जून को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य और मानव विकास से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश का पक्ष रखेंगे।

MP News: Deliberations on the 'Viksit Bharat 2047' vision to be held tomorrow; CM Yadav to attend the NITI Aay
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगी। ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ विषय पर केंद्रित इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल एवं प्रशासक, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के पदेन सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्यों की भूमिका और समन्वित विकास की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी। 


ये भी पढ़ें-  MP Politics: 'घर का भेदी' बना कांग्रेस की मुश्किल? हेमंत खंडेलवाल के बयान से नटराजन मामले में बढ़ा सस्पेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव विकास और रोजगार सृजन पर रहेगा फोकस
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में समावेशी मानव विकास के विभिन्न आयामों पर मंथन होगा। बैठक के प्रमुख विषयों में मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास, उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण और सभी के लिए समानता और गरिमा सुनिश्चित करना शामिल हैं। बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, कौशल विकास को मजबूत बनाने और सतत आर्थिक विकास के मॉडल पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: जयवर्धन बोले-खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो अपनाया दूसरा रास्ता, विक्रांत भूरिया ने कहा-मतदान से डर गई भाजपा

राज्यों के सुझावों को मिलेगा मंच
गवर्निंग काउंसिल की यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच नीति समन्वय का सबसे महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है। इसमें विभिन्न राज्य अपने अनुभव, नवाचार और विकास संबंधी सुझाव साझा करेंगे, जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए साझा रोडमैप तैयार किया जा सके। मध्यप्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में मानव विकास, कौशल उन्नयन, रोजगार सृजन, निवेश और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं उपलब्धियों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed