फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Even ordinary workers can attain high positions in the BJP; Rajneesh Agrawal expressed gratitude for

MP News: भाजपा में ही साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद पाता है, रास प्रत्याशी बनाने पर रजनीश अग्रवाल ने माना आभार

Sun, 07 Jun 2026 06:58 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 07 Jun 2026 06:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर उच्च पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन के निर्देशों और जनसेवा के अनुरूप काम करना होगी।

विज्ञापन
MP News: Even ordinary workers can attain high positions in the BJP; Rajneesh Agrawal expressed gratitude for
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने साधारण और जमीनी कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। रजनीश अग्रवाल सरल और सौम्य व्यक्तित्व के नेता हैं। उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार माना है। उन्होंने अमर उजाला से चर्चा में भाजपा संगठन की खूबियो पर चर्चा की
विज्ञापन


सवाल: पार्टी ने भाजपा के साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया? 
रजनीश अग्रवाल- एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा का सदस्य बनने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारी पार्टी की यही विशेषता है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उच्च दायित्वों तक पहुंच सकता है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। हमारी पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। वे ही संगठन को मजबूत बनाते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के कारण ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: गुर्जर समाज की नाराजगी के बाद विधायक प्रीतम लोधी का यू-टर्न, बोले- खेद व्यक्त करता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: इस निर्णय के बारे में आपको कब पता चला? किसने आपको पहले बताया? 
रजनीश अग्रवाल-  जब आपको पता चला तभी मुझे जानकारी मिली। यह हमारी पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा और कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का परिणाम है कि संगठन में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मैं एक बार फिर पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री  सारंग, पातरा नाले में मिट्टी डंप होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

सवाल: आपने मध्य प्रदेश के बूथों को डिजिटलीकरण किया? आपको इसका श्रेय दिया जाता है? 
रजनीश अग्रवाल- यह मेरे अकेले का काम नहीं है। यह पूरी पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं के समन्वय का काम है। भाजपा में उच्च पद पर बैठा व्यक्ति और साधारण कार्यकर्ता सभी बराबर है। 


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल के रेस्टोरेंट में आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंचीं; बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

सवाल: राज्यसभा में आपकी मध्य प्रदेश को लेकर क्या प्राथमिकताएं रहेगी? प्रदेश में कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे बड़े मुद्दे है? 
रजनीश अग्रवाल- देखिए, पार्टी के मुद्दे और प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं होगी। पार्टी की तरफ से सौंपे गए काम और जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य होगा।  

ये भी पढ़ें-  MP News: तीसरी राज्यसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार,भाजपा अध्यक्ष का इनकार, सीएम के संकेतों से अटकलें फिर तेज

सवाल: राज्यसभा जाने के बाद आपकी आगे क्या भूमिका रहेगी? 
रजनीश अग्रवाल- भाजपा में पार्टी के कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान मिलने वाले पद कुछ समय के लिए होते हैं। पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। 

सवाल: कांग्रेस तीसरी सीट के लिए बाड़ेबंदी कर रही है? क्या भाजपा तीसरा उम्मीदवार उतारेगी? 
रजनीश अग्रवाल- कांग्रेस क्या कर रही है, उसकी मुझे जानकारी नहीं है। तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारना है या नहीं यह भाजपा संगठन और वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed