फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Expansion of railway facilities for Simhastha 2028; stoppage for two trains introduced at Nishatpura

MP News: सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे सुविधाओं का विस्तार, निशातपुरा स्टेशन से दो ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू

Tue, 28 Jul 2026 09:26 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Jul 2026 09:26 PM IST
सार

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए भोपाल में रेलवे सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंगलवार से निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भोपाल मुख्य स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
MP News: Expansion of railway facilities for Simhastha 2028; stoppage for two trains introduced at Nishatpura
सीएम मोहन यादव और मंत्री विश्वास सारंग ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए मध्यप्रदेश में रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल के नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से दो ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ. अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस का भी निशातपुरा स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मध्यप्रदेश आने की संभावना है। ऐसे में नए रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ को अलग-अलग स्थानों पर बांटने में मदद करेंगे। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित निशातपुरा स्टेशन से यात्रियों को भोपाल मुख्य स्टेशन जाने की जरूरत कम होगी। नई दिल्ली से उज्जैन और इंदौर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP IAS Transfer: शहडोल कलेक्टर की पोस्टिंग बदली, पार्थ  को कमान; 8 IAS के तबादले, चार जिलों के DM भी बदले
विज्ञापन


भोपाल में अब चार प्रमुख रेलवे स्टेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में अब भोपाल मुख्य स्टेशन, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और निशातपुरा रेलवे स्टेशन हो गए हैं। इससे यात्रियों को अलग-अलग क्षेत्रों से ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी और मुख्य स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में रेलवे ट्रैक का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। वर्ष 2009-14 के दौरान मध्यप्रदेश के लिए रेलवे बजट 632 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर 15,288 करोड़ रुपये हो गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये लागत के रेलवे कार्य चल रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद करीब 2,800 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Live
 Bhopal Farmers Protest Live: होशंगाबाद रोड पूरी तरह जाम, किसान सड़कों पर बैठकर पढ़ रहे हनुमान चालीसा

ट्रिपल और फोर लाइन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मीटर गेज से ब्रॉडगेज और फिर डबल लाइन का विस्तार हुआ। अब कई रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। वडोदरा-रतलाम और इटारसी-भोपाल-बीना रूट पर भी तीसरी और चौथी लाइन के काम जारी हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि निशातपुरा में दो ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को भोपाल स्टेशन की भीड़ से राहत मिलेगी। प्रदेश में 13 अमृत स्टेशनों के विकास का काम भी पूरा किया जा चुका है। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक विष्णु खत्री, महापौर मालती राय सहित रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed