सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Governor Mangubhai and CM Mohan Yadav honored Sarika Ghaaru of Narmadapuram

MP News: राज्यपाल मंगूभाई और CM मोहन यादव ने किया नर्मदापुरम की सारिका घारू को सम्मानित, मिला नेशनल अवार्ड

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों सारिका घारू को सम्मानित किया गया। खगोल विज्ञान को लोकप्रिय बनाने वाली सारिका घारू राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुई।
 

MP News Governor Mangubhai and CM Mohan Yadav honored Sarika Ghaaru of Narmadapuram
सारिका घारू को सम्मानित करते हुए राज्यपाल और सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण' थीम पर मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मंगूभाई पटेल महामहिम राज्यपाल तथा अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से मध्यप्रदेश में विज्ञान को विद्यार्थियों के साथ जन-जन तक पहुंचा रहीं सारिका घारू को सम्मानित किया गया।

Trending Videos


इस समारोह में वे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए मध्यप्रदेश की ओर से सम्मानित की गई। इस समारोह में प्रदेश के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक जेएन कांसोटिया, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल, आयुक्त शिल्पा गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग प्रमुख सचिव एवं आयुक्त डॉ. ई रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया जिला नर्मदापुरम में माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत सारिका घारू विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास को बढ़ावा दे रही हैं। विद्यार्थियों  को विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने साथ स्कूल से बाहर दूरदराज के क्षेत्र में खगोल वैज्ञानिक जागरुकता के काम करने के आधार पर प्रदेश में खगोल विज्ञान प्रसारक के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है। सारिका ने महामहिम राज्यपाल की पहल पर आरंभ किए गए स्किल सेल जागरुकता कार्यक्रम को अवकाश के समय मध्यप्रदेश के 15 से अधिक आदिवासी बहुल जिलों में करके विवाह पूर्व सिकलसेल कुंडली मिलाने जागरुक किया है।

सारिका के मार्गदर्शन में चार बच्चों को विज्ञान नवाचार के क्षेत्र में नेशनल अवार्ड मिल चुका है। कोविड के समय मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों में वैक्सीन के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने प्रत्यक्ष जाकर कार्यक्रम किए। गीतों एवं संगीत का उपयोग करके वे विज्ञान के कठिन टॉपिक को बच्चों के बीच रोचक बना रही हैं। इसके लिए 40 से अधिक टॉपिक पर वीडियो एल्बम भी तैयार किए हैं। सारिका ने स्वयं की ओर से अपने विद्यालय में दो लाख रुपये से अधिक व्यय करके सुसज्जित प्रयोगशाला तैयार की है, जो कि किसी साइंस सेंटर की तरह है। सारिका निर्वाचन जागरुकता के लिए ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में भी कार्य करती आ रही हैं।

सारिका को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विज्ञान संचार का नेशनल अवार्ड 2017 मिला है, जो अब तक प्रदेश के किसी अन्य शिक्षक को प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का राज्य स्तरीय सम्मान 2022, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का नवाचारी शिक्षक सम्मान तथा भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का राष्ट्रपति सम्मान 2023 प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed