{"_id":"6a2552178b4237e6450e30bd","slug":"mp-news-minister-sarang-in-action-mode-before-the-rains-reprimanded-officials-for-dumping-soil-in-patara-dra-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री सारंग, पातरा नाले में मिट्टी डंप होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बारिश से पहले एक्शन मोड में मंत्री सारंग, पातरा नाले में मिट्टी डंप होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Sun, 07 Jun 2026 04:42 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:42 PM IST
सार
मानसून से पहले नरेला क्षेत्र में जलभराव की आशंका को देखते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने खुद मैदान में उतरकर नालों और जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पातरा नाले में मिट्टी डंप मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग रविवार को खुद मैदान में उतरे। उन्होंने नरेला क्षेत्र के प्रमुख नाले-नालियों और जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को बारिश से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: शहर में कचरा फेंकना अब पड़ सकता है महंगा, नए नियमों पर 9 जून को निगम परिषद में होगा मंथन
नाले-नालियों की सफाई का लिया जायजा
मंत्री सारंग ने प्रभात चौराहा, महामाई की पुलिया, द्वारका नगर, भानपुर खंती समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नाले-नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य पूरी तरह पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कई जगह सफाई कार्य अपेक्षित स्तर का नहीं मिला। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव या बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना जरूरी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के संकेत, अगले चार दिन आंधी-बारिश, 9-10 जून को लू का अलर्ट
पातरा नाले का किया विशेष निरीक्षण
दौरे के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पातरा नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह नाला पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था की रीढ़ है। यदि इसकी समय पर सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें- MP News: तीसरी राज्यसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार,भाजपा अध्यक्ष का इनकार, सीएम के संकेतों से अटकलें फिर तेज
नाले में मिट्टी डंप होने पर जताई सख्त नाराजगी
भानपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि एनएचएआई के निर्माणाधीन 10 लेन प्रोजेक्ट के चलते पातरा नाले में बड़ी मात्रा में मिट्टी डंप कर दी गई है। इस पर उन्होंने तत्काल नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि नाले में मिट्टी भरने से पानी का प्रवाह प्रभावित होगा और बारिश के दौरान इसका असर पूरे भोपाल शहर पर पड़ सकता है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार Meenakshi Natrajan का बड़ा बयान, क्या बोल गईं?
मौके पर ही शुरू कराया मिट्टी हटाने का काम
मंत्री सारंग के निर्देश के बाद पातरा नाले से डंप मिट्टी हटाने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले की मूल चौड़ाई और गहराई को बनाए रखते हुए सफाई कार्य तेजी से पूरा किया जाए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी में कोई बाधा न आए।
ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ पर 24 घंटे नजर, जेल में कड़ी सुरक्षा; प्रशासन भी है सतर्क
नालों पर अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नालों पर हो रहे अतिक्रमण को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी नालों पर अवैध कब्जे या निर्माण हैं, उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। इस संबंध में अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बैठकः क्रॉस वोटिंग रोकने पर मंथन, कमलनाथ बोले-यह हम सबकी प्रतिष्ठा का चुनाव
बारिश से पहले पूरी हों सभी तैयारियां
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बारिश के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सभी सफाई और जल निकासी संबंधी कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूरे करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।