फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Pritam Lodhi takes a U-turn after the displeasure of the Gujjar community, says – I express my re

MP News: गुर्जर समाज की नाराजगी के बाद विधायक प्रीतम लोधी का यू-टर्न, बोले- खेद व्यक्त करता हूं

Sun, 07 Jun 2026 07:26 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 07 Jun 2026 07:26 AM IST
सार

डकैत रामबाबू गड़रिया को लेकर दिए गए बयान पर घिरे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खेद जताते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी समाज की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

विज्ञापन
MP News: MLA Pritam Lodhi takes a U-turn after the displeasure of the Gujjar community, says – I express my re
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डकैत रामबाबू गडरिया को लेकर दिए गए बयान पर विवादों में घिरे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने अब सफाई देते हुए खेद व्यक्त किया है। लोधी ने कहा कि वह सभी समाजों की सेवा करते हैं और यदि किसी कार्यक्रम के दौरान उनके मुख से ऐसी कोई बात निकल गई हो, जिससे किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हों, तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। हालांकि लोधी के बार बार पार्टी लाइन से अलग हट कर बयानबाजी करने को संगठन ने गंभीरता से लिया है। गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद भाजपा संगठन प्रीतम लोधी से नाराज है। बताया जा रहा है कि संगठन जल्द ही लोधी को इस मामले में तलब कर सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें
विज्ञापन


बता दें लोधी के बयान पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त देकर कहा कि भाजपा गुर्जर समाज का सम्मान करती है और समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक प्रीतम लोधी द्वारा दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत विचार है, उससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही विधायक प्रीतम लोधी से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का देश की सुरक्षा, सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं, प्रीतम लोधी ने कहा कि संगठन ने उन्हें इस विषय पर समझाया है। उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी समाज या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह सभी समाजों के बीच समरसता और सौहार्द के साथ काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।  


ये भी पढ़ें-  Rajayasbha Candidate: इनोवा क्रिस्टा कार के मालिक हैं चुघ,पत्नी के पास करोड़ों का सोना; जानें कितनी है संपत्ति

बता दें पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने 31 मई 2026 को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में एक ऐसा बयान दिया, जिस पर बाद में विवाद खड़ा हो गया। पाल-बघेल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर के साथ पूर्व डकैत रामबाबू गड़रिया का चित्र भी लगाया गया था।

विधायक ने दोनों तस्वीरों पर माल्यार्पण किया और रामबाबू गड़रिया को अपना करीबी बताते हुए उनके साथ अपने पुराने संबंधों का उल्लेख किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम लोधी ने कहा कि रामबाबू गड़रिया उनके सुख-दुख के साथी रहे हैं और उनके साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थितियों और सामाजिक दबावों ने रामबाबू को अपराध की राह पर धकेला, अन्यथा वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो डकैत बनते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed