सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: गुजरात में BJP की जीत से MP के नेता गदगद, बोले- 2023 में मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही जीत दर्ज करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Dec 2022 04:46 PM IST
सार

गुजरात विधानसभा के चुनावों में जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की विजय, विजय नहीं महाविजय है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात के परिणाम को ही मध्यप्रदेश में दोहराया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: MP leader Gadgad proud of BJP's victory in Gujarat elections, says similar victory will be registered
गुजरात चुनाव जीतने के बाद मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से मध्यप्रदेश में भी पार्टी के नेता उत्साहित हैं। उन्होंने तो अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में ऐसी ही जीत हासिल करने का दावा भी किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा राज्य के आठ मंत्रियों ने गुजरात में डेरा डाला था। उनके जिम्मे वहां के कुछ जिले थे। नतीजों से साफ है कि मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं को भी मेहनत का मीठा फल मिला है। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उन 40 स्टार-कैम्पेनर में शामिल थे, जिनके नाम भाजपा ने चुनाव आयोग को दिए थे। उनका कैम्पेन भावनगर, मांडवी, गांधीधाम और मोरबी में रहा। चौहान के अलावा मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, जगदीश देवड़ा और इंदरसिंह परमार भी गुजरात में प्रचार अभियान में शामिल हुए। यह सभी नेता भाजपा की कारपेट बॉम्बिंग टेक्निक का हिस्सा थे, जिसके तहत 18 नवंबर से ही तकरीबन कई बड़े नेताओं को एक साथ प्रचार अभियान में उतार दिया गया था। 
 
Trending Videos
MP News: MP leader Gadgad proud of BJP's victory in Gujarat elections, says similar victory will be registered
मध्यप्रदेश में गुजरात की जीत का जश्न मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

यह विजय नहीं महाविजय हैः शिवराज
गुजरात चुनाव परिणामों में बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की विजय, विजय नहीं महाविजय है। अभूतपूर्व है। यह केवल महाविजय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा, विश्वास और स्नेह का प्रकटीकरण हुआ है। जन जन के मन में वे बसे हैं। गुजरात में जो विजय हुई है, उसने सिद्ध किया है कि वास्तव में कल्पवृक्ष है। शिवराज ने कहा कि जनता असीम श्रद्धा उनके प्रति रखती है। जो विकास का मॉडल उन्होंने गुजरात मॉडल के रूप में दिया वो देश और दुनिया को कई मायने में दिशा दिखा रहा है। गुजरात की जनता के प्रति ह्दय से आभार। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कंसते हुए कहा कि राहुलजी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ऐसा न हो कि बाद में उन्हें कांग्रेस खोजो यात्रा करनी पड़े। कांग्रेस का 20 पर सिमट जाना, अपने आप में कांग्रेस की स्थिति क्या है, इसका प्रकटीकरण करता हैं। भाजपा के लिए विजय अद्भुत है, अभूतपूर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: MP leader Gadgad proud of BJP's victory in Gujarat elections, says similar victory will be registered
भोपाल में जश्न में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के परिणाम को मध्यप्रदेश में दोहराएंगे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात के परिणाम को ही मध्यप्रदेश में दोहराया जाएगा। गुजरात जैसी जीत मध्य प्रदेश में बीजेपी की होगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गुजरात के परिणाम पूरे भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में इतनी रिकॉर्ड जीत मुझे नहीं लगता किसी भी दल की हुई होगी। यह भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अथाह विश्वास है। पीएम मोदी के गुड गवर्नेंस और विकास को जनता ने समर्थन दिया है। आगामी समय में 2023 का चुनाव मध्यप्रदेश में भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आंधी मध्य प्रदेश के अंदर भी आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed