{"_id":"6a0c81c5dd88e453e1054f68","slug":"mp-news-naxalism-ends-before-deadline-in-mp-cm-says-330-crores-will-change-the-picture-of-the-affected-are-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में समयसीमा से पहले नक्सलवाद समाप्त, सीएम बोले- 330 करोड़ से बदलेगी प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में समयसीमा से पहले नक्सलवाद समाप्त, सीएम बोले- 330 करोड़ से बदलेगी प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर
Tue, 19 May 2026 08:59 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 19 May 2026 08:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने तय समय से पहले नक्सलवाद खत्म करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बस्तर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने विकास और सुरक्षा कार्यों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीएम यादव समेत अन्य मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, विकास कार्यों और जनविश्वास बढ़ाने के प्रयासों से यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री यादव ने यह जानकारी छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: 'ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान', परिजनों का आरोप; पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि सुरक्षा बलों ने कई नक्सली तत्वों के खिलाफ सफल अभियान चलाए। जवानों को प्रोत्साहन देने के साथ सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया। इससे लोगों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे गांवों के विकास के लिए 330 करोड़ रुपये की माइक्रो डेवलपमेंट योजना लागू की गई है। इसके तहत सड़कों, पुलों, मोबाइल टावरों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हमला: MP में जनता से वसूला जा रहा सबसे ज्यादा टैक्स,10 रुपए राहत की मांग
बैठक में सुशासन, जनकल्याण, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शहरी विकास और डिजिटल अधोसंरचना जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छग के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का प्रदेशवासियों की ओर से आभार भी व्यक्त किया।