{"_id":"6a4a733de4aeb795070c2385","slug":"mp-news-shivprakash-stated-that-bengal-remained-part-of-india-due-to-dr-syama-prasad-s-foresight-and-that-he-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवप्रकाश बोले- डॉ.श्यामा प्रसाद की दूरदृष्टि से बंगाल भारत में रहा, देश की एकता के लिए दिया बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवप्रकाश बोले- डॉ.श्यामा प्रसाद की दूरदृष्टि से बंगाल भारत में रहा, देश की एकता के लिए दिया बलिदान
Sun, 05 Jul 2026 08:37 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:37 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की दूरदृष्टि के कारण पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहा। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए आजादी के बाद पहला बड़ा बलिदान डॉ. मुखर्जी ने दिया था।
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की दूरदृष्टि और राष्ट्रवादी सोच के कारण आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है। यदि उन्होंने उस समय दृढ़ता नहीं दिखाई होती तो देश के सामने एक और विभाजन की स्थिति बन सकती थी। स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पहला बड़ा बलिदान डॉ. मुखर्जी ने दिया था। प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवप्रकाश ने कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लिए भारत के भीतर से गलियारा (कॉरिडोर) की मांग की थी, लेकिन डॉ. मुखर्जी ने इसका कड़ा विरोध किया। उनकी दूरदृष्टि के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी और पश्चिम बंगाल भारत में बना रहा।
ये भी पढ़ें- MP News: 23 करोड़ का सरकारी गेहूं कहां गायब हुआ? 86 हजार क्विंटल अनाज खरीदी के बाद गोदाम नहीं पहुंचा,जांच शुरू
33 साल की उम्र में कलकत्ता विवि के कुलपति बने
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शिक्षाविद और राष्ट्र निर्माता भी थे। मात्र 33 वर्ष की आयु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। उन्होंने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने, शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने और उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि आज देश जिस औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी बुनियाद डॉ. मुखर्जी के विचारों में दिखाई देती है। शिवप्रकाश ने कहा कि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उद्योग मंत्री रहते हुए डॉ. मुखर्जी ने लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति बनाई। उनका लक्ष्य भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 800 करोड़ के कथित पोषण आहार घोटाले में लोकायुक्त सख्त, तीन विभागों के अधिकारियों को किया तलब
अनुच्छेद 370 का हटाने का सपना पूरा हुआ
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग व्यवस्था का डॉ. मुखर्जी ने शुरू से विरोध किया और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के साथ पूरा हुआ। शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके योगदान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विचारधारा के आधार पर पार्टी देश के विकास और एकता के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद
पीएम मोदी ने मुखर्जी का सपना पूरा किया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि युग निर्माता डाॅ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर की स्वायत्ता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डाॅ. मुखर्जी का सपना पूरा किया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 90 देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा हैं।
भाजवा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में डाॅ. मुखर्जी का अहम योगदान है। डॉ. मुखर्जी के विचारों ने राष्ट्रवादी राजनीति की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना।