फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj Singh said – a special committee has been formed for the treatment of cancer patients, the ho

MP News: शिवराज सिंह बोले- कैंसर मरीजों के इलाज के लिए बनी विशेष समिति, ग्रेडिंग के आधार पर तय होगा अस्पताल

Mon, 08 Jun 2026 06:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 08 Jun 2026 06:22 PM IST
सार

विदिशा में आयोजित कैंसर जांच शिविर के बाद कैंसर मरीजों के इलाज के लिए विशेष समन्वय समिति गठित की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कैंसर पॉजीटिव मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी और उन्हें उचित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Shivraj Singh said – a special committee has been formed for the treatment of cancer patients, the ho
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विदिशा मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर के बाद कैंसर मरीजों के उपचार के लिए विशेष समन्वय समिति का गठन किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कैंसर पॉजीटिव पाए गए किसी भी मरीज को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी मरीजों के लिए उनकी बीमारी की स्थिति के अनुसार उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी और उन्हें उचित अस्पताल में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। विदिशा मेडिकल कॉलेज में 6 और 7 जून को आयोजित कैंसर जांच शिविर में मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल और एम्स भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में 586 कैंसर मरीजों और 254 संदिग्ध मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के लिए विदिशा संसदीय क्षेत्र के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP RajyaSabha Election:  महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम  यादव बोले- तीनों सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं हम
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मरीजों के इलाज की निगरानी और समन्वय के लिए एक विशेष समिति बनाई गई है। समिति में तोरण सिंह दांगी, डॉ. राजेन्द्र राय और डॉ. एम.के. सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। यह समिति जिला प्रशासन, विदिशा मेडिकल कॉलेज और टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित कर मरीजों की ग्रेडिंग करेगी तथा उनकी स्थिति के अनुसार यह तय करेगी कि किस मरीज का इलाज किस अस्पताल में कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Election: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?

उन्होंने कहा कि समिति कैंसर पॉजीटिव पाए गए मरीजों से फोन पर संपर्क करेगी और उन्हें उपचार संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी। मरीजों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती होना है और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया क्या होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केवल जांच कराना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि हर मरीज को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। सरकार, चिकित्सकीय संस्थान और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को उपचार के लिए भटकना न पड़े और उसे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed