{"_id":"6a0dc306364b5edf96080352","slug":"mp-news-simhastha-2028-will-have-crowd-and-traffic-management-through-ai-google-cloud-india-will-provide-tec-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिंहस्थ-2028 में एआई से होगा भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट, गूगल क्लाउड इंडिया देगा तकनीकी सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिंहस्थ-2028 में एआई से होगा भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट, गूगल क्लाउड इंडिया देगा तकनीकी सहयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 20 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 को हाईटेक बनाने और प्रशासनिक कामकाज में एआई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर गुगल क्लाउड इंडिया के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इंदौर में जल्द “सेंटर फॉर एक्सीलेंस” स्थापित करने के लिए बड़ा करार भी होने जा रहा है।
सीएम मोहन यादव ने गूगल क्लाउड इंडिया के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीएम मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में गुगल क्लाउड इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंहस्थ-2028 और प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रशासनिक कामकाज को और आधुनिक बनाने तथा सिंहस्थ मेले को तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं गूगल क्लाउड इंडिया की ओर से पब्लिक सेक्टर निदेशक आशीष वत्तल सहित कई अधिकारी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- MP Transfer Policy 2026: मोहन सरकार ने दी तबादला नीति को मंजूरी,1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण
गूगल के साथ बड़ा करार जल्द
बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच जल्द ही एक बड़ा करार (एमओयू) होने जा रहा है। इसके तहत इंदौर में 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस' स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर से 10 हजार से ज्यादा एआई डेवलपर्स को जोड़ा जाएगा, जो मध्य प्रदेश के साथ देश और साउथ ग्लोबल देशों को तकनीकी सहायता देंगे। गूगल क्लाउड के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कृषि, शिक्षा, वन और महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों में एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में भी एआई आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सिंहस्थ मेले में भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं को एआई तकनीक से और बेहतर बनाया जा सकेगा। डिजिटल मॉनिटरिंग और रियल टाइम डेटा की मदद से श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं देने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X