फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Special prayers held at Bageshwar Dham to mark the completion of PM Modi's 12 years in office; Vishnu

MP News: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विष्णुदत्त शर्मा ने की आराधना

Wed, 10 Jun 2026 10:31 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 10 Jun 2026 10:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

विज्ञापन
MP News: Special prayers held at Bageshwar Dham to mark the completion of PM Modi's 12 years in office; Vishnu
एमपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूजा अर्चना करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बागेश्वर धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर देश की प्रगति, प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बागेश्वर धाम में 12 ब्राह्मणों द्वारा द्वादशाक्षरी मंत्रों के उच्चारण के साथ विशेष हवन एवं आहुतियां दी गईं। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा और संस्कार के संदेश को आगे बढ़ाते हुए 12 बेटियों का सम्मान किया गया। उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं तथा कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। आयोजन में समाज में बेटियों के सम्मान और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: 'घर का भेदी' बना कांग्रेस की मुश्किल? हेमंत खंडेलवाल के बयान से नटराजन मामले में बढ़ा सस्पेंस
विज्ञापन


खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बागेश्वर महाराज से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो स्थित प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होंगे। यहां भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: जयवर्धन बोले-खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो अपनाया दूसरा रास्ता, विक्रांत भूरिया ने कहा-मतदान से डर गई भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed