फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State BJP President Hemant Khandelwal completes one year in office; CM says the organization has gain

MP News:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम बोले- संगठन को मिली नई मजबूती

Thu, 02 Jul 2026 09:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 02 Jul 2026 09:07 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार विस्तार कर रही है।

विज्ञापन
MP News: State BJP President Hemant Khandelwal completes one year in office; CM says the organization has gain
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और बीते एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेशभर में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया गया। संगठन के विस्तार को गति मिली, नए जिला कार्यालयों का निर्माण हुआ, प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए और सहयोग सेल जैसी पहलें शुरू की गईं। इन प्रयासों से संगठन की कार्यक्षमता और सेवा भावना दोनों को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इन पहलों के कारण भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत हुआ है तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  डबल मर्डर मिस्ट्री: चूनाभट्टी तक पहुंचा हत्यारों का सुराग, सुपारी किलिंग और प्रॉपर्टी विवाद में हत्या
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रसेवा का माध्यम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन आगे भी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और संगठन की ऊर्जा ही विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed