फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State Finance Commission will review Narmadapuram division today, emphasis on making local bodies sel

MP News: राज्य वित्त आयोग आज करेगा नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा, स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Sat, 06 Jun 2026 04:22 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 06 Jun 2026 04:22 AM IST
सार

राज्य वित्त आयोग शनिवार को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा। आयोग स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की दिशा में रोडमैप तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
MP News: State Finance Commission will review Narmadapuram division today, emphasis on making local bodies sel
मप्र वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग शनिवार को नर्मदापुरम संभाग का दौरा कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करेगा। बैठक में संभाग के जिलों के कलेक्टर, नगर निकायों के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले आयोग ने शुक्रवार को मंत्रालय में वित्त विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक आंकड़े और सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP IPS Transfer: आठ IPS का ट्रांसफर, आयुष जाखड़ को जबलपुर भेजा,प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद के बाद थे चर्चा में
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर स्थानीय निकायों को मिलने वाले अनुदानों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही लेखांकन और ऑडिट व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया गया। आगामी सोलहवें वित्त आयोग के लिए आवश्यक वित्तीय आंकड़ों और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। वाणिज्यिक कर विभाग ने जीएसटी लागू होने के बाद राज्य के राजस्व और क्षतिपूर्ति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान स्थानीय निकायों की आय बढ़ाने और कर संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया गया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने वित्त आयोग से प्राप्त राशि के उपयोग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और ई-पंचायत जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर

अध्यक्ष पवैया ने कहा कि स्थानीय निकायों की केवल सरकारी अनुदानों पर निर्भरता कम करना जरूरी है। इसके लिए उनकी आय के आंतरिक स्रोतों को बढ़ाने, कर संग्रहण क्षमता मजबूत करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। आयोग विभिन्न विभागों से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed