{"_id":"69bf8940fb3068350f08dfdc","slug":"mp-news-state-s-largest-center-for-women-s-treatment-ready-now-every-treatment-from-infertility-to-cancer-av-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिलाओं के इलाज के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर तैयार, अब बांझपन से कैंसर तक हर इलाज एक ही छत के नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिलाओं के इलाज के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर तैयार, अब बांझपन से कैंसर तक हर इलाज एक ही छत के नीचे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के काटजू अस्पताल में 23 मार्च से प्रदेश का पहला अत्याधुनिक महिला स्वास्थ्य सेंटर शुरू होगा, जहां बांझपन, पीसीओएस, कैंसर सहित कई बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे मिलेगा। करीब 2 करोड़ की लागत वाले इस सेंटर में आधुनिक जांच और इलाज की सुविधाएं सस्ते दरों पर उपलब्ध होंगी।
काटजू अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में महिलाओं के इलाज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 23 मार्च सोमवार से काटजू अस्पताल में शुरू हो रहा स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर न सिर्फ प्रदेश का पहला ऐसा सरकारी सेंटर होगा, बल्कि यहां बांझपन से लेकर सर्वाइकल कैंसर तक की आधुनिक जांच और इलाज एक ही जगह पर उपलब्ध होगा।
प्रदेश का पहला, सुविधाओं में बड़ा कदम
यह मध्यप्रदेश का पहला सरकारी प्रिवेंटिव गायनी ऑन्कोलॉजी एंड इन्फर्टिलिटी सेंटर होगा। इससे पहले ऐसी सुविधाएं सीमित थीं और महंगे निजी अस्पतालों तक ही सिमटी थीं। इस सेंटर का उद्घाटन 23 मार्च को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा किया जाएगा।
अब भटकना नहीं पड़ेगा, एक ही जगह मिलेगा पूरा इलाज
डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय अस्पताल की नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि शुरू हो रहे इस अत्याधुनिक सेंटर में महिलाओं से जुड़ी लगभग हर बड़ी समस्या का समाधान होगा। इन्फर्टिलिटी (नि:संतानता), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, हार्मोनल असंतुलन और अनियमित पीरियड्स जैसी बीमारियों के लिए अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें-आईबी के रिटायर्ड अधिकारी को जालसाजों ने ठगा, परिचित का घरेलू सामान बेचने के नाम पर जाल में फंसाया
कैंसर की शुरुआती पकड़, जान बचाने की तैयारी
सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए वीआईए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़कर समय रहते इलाज शुरू किया जा सकेगा, जिससे महिलाओं की जान बचाने में मदद मिलेगी। इस सरकारी सेंटर में बांझपन का इलाज 40 हजार से 80 हजार रुपए के बीच हो सकेगा। वहीं, निजी अस्पतालों में यही इलाज 2.5 से 3 लाख रुपए तक पहुंच जाता है। यानी आम लोगों को यहां 3 से 4 गुना तक सस्ता इलाज मिलेगा।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा; झुलसाएगी तेज गर्मी
हाईटेक मशीनें और आधुनिक इलाज की सुविधा
करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस सेंटर को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। यहां आईयूआई जैसी एडवांस फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को काउंसलिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हर स्टेज पर मदद करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X