फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three-day service campaign on Kailash Narayan Sarang Jayanti, programs for respect and public welfare

MP News: कैलाश नारायण सारंग जयंती पर तीन दिवसीय सेवा अभियान, भोपाल में होंगे सम्मान और जनकल्याण के कार्यक्रम

Sun, 31 May 2026 07:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 31 May 2026 07:45 PM IST
सार

भोपाल में स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर 1 से 3 जून तक सेवा, सम्मान और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस दौरान वृद्धजनों का सम्मान, शरबत वितरण, भजन संध्या और प्रतिमा अनावरण जैसे आयोजन होंगे।
 

विज्ञापन
MP News: Three-day service campaign on Kailash Narayan Sarang Jayanti, programs for respect and public welfare
स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भोपाल में विभिन्न सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 से 3 जून तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में वृद्धजनों का सम्मान, शरबत वितरण, भजन संध्या और प्रतिमा अनावरण जैसे आयोजन शामिल हैं। नरेला विधायक एवं मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 1 जून को जयंती की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा के कई वार्डों में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रमों में वृद्धजनों के चरण पखारकर उन्हें शाल और श्रीफल भेंट किए जाएंगे। इसके साथ ही वार्ड 38 स्थित साईंराम कॉलोनी में भजन संध्या का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम
विज्ञापन


2 जून को स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर नरेला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान समारोह और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके अनुयायियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे भोपाल शहर में शरबत वितरण किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दिन अपने माता-पिता और परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान करें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने लोगों से अपने अनुभव, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

जयंती समारोह के तहत 3 जून को एकतापुरी स्थित कैलाश सारंग पार्क में स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भी देश के विभिन्न राज्यों में वृद्धजनों के सम्मान, स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाज में माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के सम्मान का संदेश देने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। स्व. कैलाश नारायण सारंग को समाज सेवा, संस्कार और जनकल्याण के कार्यों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक सामाजिक प्रकल्प शुरू किए, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में जहरीली आइसक्रीम: मस्जिद के पास चल रही अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा, गंदगी देखकर दंग रह गई टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed