फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma hits back over Ram Mandir and Mahakal land disputes, calls Digvijaya Singh's allegations ba

MP News: राम मंदिर और महाकाल जमीन विवाद पर वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- दिग्विजय सिंह के आरोप बेबुनियाद

Sun, 05 Jul 2026 08:21 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Jul 2026 08:21 AM IST
सार

खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में पारदर्शी तरीके से जांच करा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma hits back over Ram Mandir and Mahakal land disputes, calls Digvijaya Singh's allegations ba
खजुराहो सांसद और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। वीडी शर्मा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी मामले में अनियमितता की शिकायत सामने आई है तो ट्रस्ट ने स्वयं उसका संज्ञान लिया है। ट्रस्ट के अनुरोध पर ही सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा केस में आरोपी पक्ष तैयार, वॉइस सैंपल और पासवर्ड पर अदालत का आदेश 7 जुलाई को
विज्ञापन


महाकाल मंदिर की जमीन पर आरएसएस का गेस्ट हाउस बनाए जाने के आरोपों पर भी वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले दिग्विजय सिंह को अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के फैसलों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान चरनोई भूमि के आवंटन जैसे मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं और स्वयं दिग्विजय सिंह बाद में उसे अपनी बड़ी गलती बता चुके हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदुत्व और सनातन पर सवाल उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा सरकार हर मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है और कानून के अनुसार जांच आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Double Murder in Bhopal: करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कराने का शक, पुलिस कमिश्नर ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed