सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Women's Congress protests against the budget, protests against inflation by placing a scooter and cyl

MP News: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रख जताया महंगाई का विरोध,पुलिस से झड़प

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले की ओर बढ़ रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास रोक दिया। पुतला जलाने की कोशिश पर झड़प हुई और माहौल गरमा गया।

MP News: Women's Congress protests against the budget, protests against inflation by placing a scooter and cyl
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में राज्य बजट के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। महिलाओं को महंगाई से राहत न मिलने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने निकलीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं। यहां से वे ठेले पर स्कूटी और रसोई गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए मंत्री के बंगले की ओर बढ़ीं। उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन सरकार ने बजट में आम महिलाओं को कोई राहत नहीं दी।
Trending Videos


रेडक्रॉस के पास रोका, बढ़ा तनाव
प्रदर्शनकारी जैसे ही आगे बढ़ीं, पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। कुछ देर तक पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की होती रही। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पानी और आबकारी नीति पर तीखी बहस के आसार


पुतला दहन की कोशिश
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर पुतला जलाने से रोका, जिसके बाद स्थिति और गरमा गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर सिर्फ दावे कर रही है, जबकि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें-थाली बजाकर विधानसभा में विरोध,सिंघार बोले-सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही


सरकार पर सीधे आरोप
महिला कांग्रेस ने कहा कि बजट में महिलाओं, गृहिणियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस राहत नहीं है। बिजली बिल, खाद्य सामग्री और ईंधन के दामों से लोग परेशान हैं। सरकार केवल योजनाओं के प्रचार में लगी है, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत नजर नहीं आ रही।
वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति सीमित क्षेत्र तक थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed