फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Hemant Khandelwal says the Congress is grappling with factionalism and a leadership crisis, and t

MP Politics: हेमंत खंडेलवाल बाेले-कांग्रेस गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही,जनता के मुद्दों से भटक गई पार्टी

Tue, 30 Jun 2026 10:00 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 30 Jun 2026 10:00 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर नेतृत्व संकट और गुटबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों के बजाय आंतरिक खींचतान में उलझी हुई है, जबकि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
MP Politics: Hemant Khandelwal says the Congress is grappling with factionalism and a leadership crisis, and t
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस इस समय नेतृत्व संकट, गुटबाजी और आंतरिक कलह से जूझ रही है। पार्टी के नेता जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं, जिससे संगठन कमजोर और दिशाहीन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच लंबे समय से नेतृत्व को लेकर चल रहा विवाद अब संगठन के हर स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसका असर कार्यकर्ताओं पर भी पड़ रहा है और पार्टी के भीतर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश पुलिस का हाईटेक प्लान, अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


जनहित के बजाय आंतरिक संघर्ष में उलझी कांग्रेस
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। यही कारण है कि पार्टी के नेता जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने के बजाय अपने आंतरिक विवादों और बयानबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका रचनात्मक होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस का पूरा ध्यान संगठन के अंदर चल रहे मतभेदों और नेतृत्व संघर्ष तक सीमित होकर रह गया है। जब किसी दल के भीतर ही समन्वय और विश्वास का अभाव हो, तब वह जनता की अपेक्षाओं का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Case Update: त्विषा शर्मा केस में सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत बढ़ी

 जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक विफलताओं और गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिए निराधार बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे प्रयासों को समझती है और उन्हें लगातार नकार रही है।

ये भी पढ़ें-  MP News: जाति प्रमाण पत्र मामले में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस, 6 जुलाई को छानबीन समिति ने किया तलब

सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। सरकार जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान और प्रदेश के समग्र विकास पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस आंतरिक खींचतान में उलझी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed