{"_id":"6a26d0792fd2ac168b0a759a","slug":"mp-rajya-sabha-election-mahesh-kewat-has-assets-worth-over-2-73-crore-rupees-no-criminal-case-against-him-v-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP RajyaSabha Election: महेश केवट की संपत्ति 2.73 करोड़ से अधिक, कोई आपराधिक केस नहीं; 8.35 लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP RajyaSabha Election: महेश केवट की संपत्ति 2.73 करोड़ से अधिक, कोई आपराधिक केस नहीं; 8.35 लाख का कर्ज
Mon, 08 Jun 2026 07:53 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में 2.73 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है। ओरछा निवासी महेश केवट के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उनकी अधिकांश संपत्तियां पैतृक बताई गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट के सोमवार को नामांकन के साथ जमा शपथपत्र के अनुसार उनके पास 2.73 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। महेश केवट के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है और न ही किसी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। 52 वर्षीय महेश केवट मूल रूप से निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी हैं। उन्होंने स्वयं को भाजपा द्वारा अधिकृत उम्मीदवार बताया है। उनके शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2025-26 की आयकर विवरणी में उनकी कुल आय 5.37 लाख रुपये दर्ज है। शपथ पत्र के अनुसार उनके नाम पर ओरछा क्षेत्र में कृषि और गैर-कृषि भूमि दर्ज है। अधिकांश संपत्तियां पैतृक (विरासत) में प्राप्त बताई गई हैं। कृषि भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये। गैर-कृषि भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1.50 करोड़ रुपये। दो आवासीय भवनों का बाजार मूल्य लगभग 78 लाख रुपये। कुल मिलाकर उनकी स्थावर संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 2.53 करोड़ रुपये बताया गया है।
ये भी पढ़ें- Explainer: भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?
2.73 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
शपथ पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार महेश केवट और उनके परिवार के पास कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। चल संपत्तियों में उनके पास 1.60 लाख रुपये नकद, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, सोना-चांदी तथा अन्य निवेश शामिल हैं। उनकी कुल चल संपत्ति का मूल्य करीब 20.07 लाख रुपये बताया गया है, जबकि पत्नी किरण केवट के नाम करीब 6.27 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP RajyaSabha Election: महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम यादव बोले- तीनों सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं हम
स्कॉर्पियो-एन के मालिक
महेश केवट के पास दिसंबर 2024 में खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 12.75 लाख रुपये बताई गई है। महेश के पास 4.16 लाख रुपये का 26 ग्राम सोना है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 47 हजार रुपये कीमत की 190 ग्राम चांदी और 5.60 लाख रुपये कीमत का 35 ग्राम सोने के आभूषण हैं।
ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha Election: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?
8.35 लाख रुपये का वाहन ऋण
महेश केवट पर भारतीय स्टेट बैंक की एमपी नगर शाखा से लिए गए वाहन ऋण की 8.35 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है। इसके अलावा किसी अन्य बैंक, वित्तीय संस्था या सरकारी विभाग का कोई बकाया नहीं बताया गया है।