फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   mp Rajya Sabha elections Meenakshi Natarajan's nomination rejected Congress vows to take fight court

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द: 'लोकतंत्र को कुचलने की राजनीति हो रही', मीनाक्षी बोलीं; जीतू भी हुए हमलावर

Tue, 09 Jun 2026 08:40 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2026 08:40 PM IST
सार

Bhopal: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, के.सी. वेणुगोपाल और सचिन पायलट ने इस फैसले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
mp Rajya Sabha elections Meenakshi Natarajan's nomination rejected Congress vows to take fight court
जीतू पटवारी व मीनाक्षी नटराजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। नामांकन खारिज होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताते हुए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर मजबूती से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे उम्मीदवार को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन रद्द होने पर कहा, "जब सदस्य संख्या नहीं होने के बावजूद भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी उतारा, तभी से हमें यह समझ में आने लगा था कि किस तरह संविधान और लोकतंत्र को कुचलने की राजनीति हो रही है। एसआईआर के जरिए अलग-अलग हथकंडे अपनाकर जो वोट चोरी की जा रही थी, अब राज्यसभा चुनाव और अन्य चुनावों को भी वैसा बनाने की कोशिश हो रही है। एक तरफ ये महिलाओं की बात करते हैं, दूसरी तरफ इन्होंने जिस तरह के हथकंडे अपनाए, पहले सदस्य संख्या न होने के बावजूद उम्मीदवार उतारा, लेकिन जब उन्हें दिखा कि यहां एकता है तो उन्होंने एक कानूनी नोटिस की आड़ में, जिसे संज्ञान में भी लिया गया था, चुनौती दी। हमारे दोनों वकीलों ने सारे पक्ष रखे, लेकिन उन्हें पूरी तरह सुना भी नहीं गया और फैसला आ गया। इससे स्पष्ट है कि उनकी नीति और नीयत क्या है। यह सिर्फ राज्यसभा की सीट की बात नहीं है। सवाल आज की परिस्थितियों का है। सवाल यह है कि लोकतंत्र की जीत होगी या नहीं, भारत का संघीय ढांचा रहेगा या नहीं। यहां जो तानाशाही लाने की कोशिश की जा रही है, उसके खिलाफ हमारी पूरी पार्टी लड़ेगी और हम इस फैसले को चुनौती देंगे।'
 

चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी नामांकन खारिज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। पटवारी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कानूनी विशेषज्ञों द्वारा उठाए गए सवालों और आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि नामांकन खारिज करने की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होती है। उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारी, जो विधानसभा सचिव भी हैं, ने भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस का दावा है कि नामांकन खारिज करने के पीछे राजनीतिक कारण हैं, जबकि पार्टी इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय का दावा- हमें लंबित मामले की जानकारी कांग्रेस से ही मिली

के.सी. बोले- सीट नहीं, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमें कानून व्यवस्था पर विश्वास है। बात सीटों की नहीं, बात लोकतंत्र की है।' उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed