सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Selfless service for 24 years without leave, CM says - PM Modi's dedication to public service inspires us.

MP: बिना अवकाश 24 वर्षों से नि:स्वार्थ सेवा,CM बोले- PM मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच देश के लिए प्रेरणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का समर्पण और ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच देश के लिए प्रेरणा है।

टैग:

MP: Selfless service for 24 years without leave, CM says - PM Modi's dedication to public service inspires us.
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से हमें प्रेरणा मिलती है। बिना कोई अवकाश लिए लगातार 24 वर्षों से देश और देशवासियों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना कोई बिरला ही कर सकता है। आज प्रधानमंत्री जी का जीवन और समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए एक आदर्श उदाहरण बन चुका है।’ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सबसे अधिक समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कही।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल नगर निगम बजट: ग्रीन-स्मार्ट सिटी विजन, 3938 करोड़ का प्लान, पानी-सीवेज-आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के कुशल नेतृत्व में आज देश तरक्की कर रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसकी नींव राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पर टिकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब, युवा, किसान, महिला सहित देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी सतत रूप से बिना रुके कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयां मिली हैं। 

ये भी पढ़ें- BMC काउंसिल में हंगामा: स्लॉटर हाउस से गोमांस तक गरमाया मुद्दा, आदमपुर लैंडफिल टेंडर कमिश्नर लेंगे निर्णय

विश्व में लोगों का विश्वास पीएम मोदी पर बढ़ रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश ही नहीं समूचे विश्व में लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ रहा है। एक राजनेता के तौर पर आज प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर विश्व में सबसे अधिक फॉलोवर्स हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री जी पर जनता का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। डॉ. यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये दिन सुशासन, निष्ठा और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं। पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अतुलनीय सेवाएं दी और अब वे प्रधानमंत्री के रूप में देश को सर्वोच्च मानते हुए जनकल्याण में जुटे हैं। देश को गौरव को सम्मान दिलाने की उनकी यह सेवा सभी के लिए अनुकरणीय है।  
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन सरकार प्रमुख रहते हुए, पहले लगातार गुजरात का सीएम और फिर भारत का पीएम रहने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के शासन करने का रिकॉर्ड तोड़ा।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव ने UPSC-2025 के 61 चयनित युवाओं से किया संवाद,बोले-ये अभ्यर्थी प्रदेश का गौरव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed