फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Tech Conclave: Preparations for 40,000 crore investment in Madhya Pradesh; large IT parks to be built in B

MP Tech Conclave: मध्य प्रदेश में 40 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी, भोपाल-इंदौर में बनेंगे बड़े आईटी पार्क

Mon, 13 Jul 2026 02:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 13 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से देश के प्रमुख टेक निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आईटी पार्क, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए और 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
MP Tech Conclave: Preparations for 40,000 crore investment in Madhya Pradesh; large IT parks to be built in B
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अब केवल कृषि और खनिज तक सीमित नहीं है, बल्कि डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, एआई और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बन रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 20 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया और गूगल प्ले व एमपीएसईडीसी के बीच अहम एमओयू भी हुआ। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि इस कॉन्क्लेव के जरिए 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तीन बड़े ऐलान भी किए। भोपाल में 4 लाख वर्गफीट का अत्याधुनिक आईटी पार्क, इंदौर आईटी कॉरिडोर में 3 लाख वर्गफीट का नया आईटी पार्क और सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा टेक कंपनियों के लिए प्लग एंड प्ले सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सीएम ने कहा कि पिछले दो वर्षों में टेक सेक्टर में किए गए वादों को सरकार ने पूरा किया है और अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जमीन पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बने सेमीकंडक्टर और हाई-टेक उत्पाद दुनिया के कई देशों तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय की, नरोत्तम मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी निवेश करने जा रहीं कंपनियां
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि जीआईएस में प्रदेश को अभूतपूर्व निवेश मिला। इसमें 10 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतर चुका है। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 इसी औद्योगिक निवेश यात्रा का एक पड़ाव है। आज मध्यप्रदेश में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के विकास के लिए निवेश और भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है। डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अब तक 12 हजार करोड़ से अधिक निवेश धरातल पर आ चुका है और आगे भी इस पर काम हो रहा है। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में अलग-अलग दिग्गज टेक कंपनियां 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें-  Datia By-Election: एक मंच पर होंगे कई दिग्गज, आशुतोष तिवारी के नामांकन पर BJP का दिखेगा सियासी शक्ति प्रदर्शन

सीएम के सहयोग से मजबूत हुआ विश्वास
प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेंद्रन ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के विकास पर चर्चा होगी और पॉलिसी में आवश्यक बदलाव भी करेंगे। सबमर बार्सिलोना के सीईओ पैट्रिक स्मिथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबमर ग्रुप का निवेश भारत के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। हमारी कंपनी लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप के लिए संभावनाएं तलाश रही थी और मध्यप्रदेश इसके लिए सबसे बेहतर है। इस महत्वपूर्ण साझेदारी से डेटा सेंटर और एआई टेक्नोलॉजी के विकास पर काम करेंगे। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एआई न केवल अर्थव्यवस्था के लिए अहम है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी सेक्टर में भविष्य का लीडर बनेगा। मध्यप्रदेश सरकार और यहां के मुख्यमंत्री के सहयोग से हमारा विश्वास मजबूत हुआ है। 


ये भी पढ़ें-  एथेनॉल चावल विवाद: मंत्री राजपूत की दो टूक- एफसीआई की हेराफेरी में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं

एमपी में बने प्रोडक्ट दुनियाभर में जाएंगे
सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि पहली एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में डेटा सेंटर, दूसरी में सेमीकंडक्टर पॉलिसी और तीसरी में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डिजिट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। पारस सेमीकंडक्टर के सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल इकोनॉमी की रीढ़ है। डिजिटल सेक्टर में सेमीकंडक्टर न्यू ऑयल के समान है। पारस सेमीकंडक्टर मध्यप्रदेश में 6000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। हम यहां केवल निवेश ही नहीं करेंगे, बल्कि एक डिजिटल इंडस्ट्री के निर्माण के लिए इकोसिस्टम विकसित करने में भी सहयोग करेंगे। मध्यप्रदेश में बने सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में सप्लाई होंगे। शिवानंद कोटेश्वर ने कहा कि देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में टेक इंडस्ट्री के विकास के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। टेक कंपनियों के लिए पर्याप्त मात्रा में कुशल कामगार उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें-  MP News: 'उन्होंने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौढ़ी नहीं दी, अब सवाल उठा रहे', सीएम का कांग्रेस पर हमला

सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं
- इंदौर आईटी कॉरीडोर में 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र के अत्याधुनिक आईटी पार्क का विकास किया जाएगा। इससे जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर की कंपनियों को वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी उपलब्ध कराएगा।   
- सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस- इस क्षेत्र में कौशल विकास एवं उद्योग क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करेगा। 
- भोपाल में 4 लाख वर्ग फीट क्षेत्र का बड़ा आईटी पार्क बनेगा। यहां टेक कंपनियों को प्लग एंड प्ले के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्री पार्क में भी 5 एकड़ क्षेत्र में प्लग एंड प्ले फैसिलिटी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed