{"_id":"63f5f221de6f3ab7ff031637","slug":"mp-weather-today-fluctuation-in-temperature-continues-due-to-change-in-wind-direction-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, 25 फरवरी से फिर उछलेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: हवाओं का रुख बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, 25 फरवरी से फिर उछलेगा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:14 PM IST
सार
कुछ सिस्टम आगे खिसकने से हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो गया है। कई इलाकों में बादल भी बन रहे हैं। दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद तापमान के फिर उछलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश का मौसम अलग ही मिजाज है। फरवरी में ही गर्मी से तेवर देख लोग हैरान हैं। हालांकि उछलते तापमान में रुकावट आई है। कुछ सिस्टम आगे खिसकने से हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो गया है। कई इलाकों में बादल भी बन रहे हैं। दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद तापमान के फिर उछलने की संभावना है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। रात का पारा ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, इंदौर-रीवा-सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाजखंड रहा। यहां 9.8 डिग्री पारा रहा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दो-तीन तक मौसम में बदलाव के कोई संकेत भी नहीं हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। पश्चिमी मप्र में कहीं-कहीं रात का पारा गिरा है तो पूर्वी हिस्से में तापमान में बढ़त रही। दिन का पारा भी कहीं-कहीं गिरा है। प्रदेश में मलाजखंड में ही रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे है। मलाजखंड में 9.8, उमरिया में 10, रीवा में 11.4, उज्जैन में 11.5, छिंदवाड़ा में 11.6, पचमढ़ी में 12.4, भोपाल में 12.6, बैतूल में 12.7, रायसेन-मंडला में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 36.8, राजगढ़ में 36.2, मंडला में 35.8, धार-दमोह में 35.5, खरगोन में 35.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। उत्तर भारत के आसपास एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ आगे खिसका है। इसके असर से हरियाणा पर एक्टिव प्रेरित चक्रवात भी खत्म हो गया है। इनका असर राजस्थान एवं गुजरात पर पड़ा है। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान लुढ़का है। हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है। यह सिलसिला अभी दो दिन तक बना रह सकता है। 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X