फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Storm and rain in Bhopal in the evening, temperatures dropped across the state; Sheopur was

MP Weather Today: भोपाल में शाम को आंधी-बारिश, प्रदेशभर में लुढ़का पारा, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा श्योपुर

Fri, 05 Jun 2026 08:29 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 08:29 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जबकि श्योपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Storm and rain in Bhopal in the evening, temperatures dropped across the state; Sheopur was
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। कोलार, बैरागढ़, कोहेफिजा, अरेरा हिल्स, पुराना शहर समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए और यातायात भी प्रभावित हुआ। रानी कमलापति स्टेशन परिसर में आंधी के दौरान लोहे का एक फ्रेम उड़ गया। शाम की बारिश के बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


पचमढ़ी से भी ठंडा निकला श्योपुर
आंधी और बारिश के असर से प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक राहत श्योपुर में रही, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, राजगढ़ में 36.4 डिग्री, बैतूल में 36.5 डिग्री और सतना में 36.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


20 से ज्यादा जिलों में बारिश का असर
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का दौर चला। रतलाम में सबसे अधिक करीब डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल में लगभग पौन इंच और इंदौर व श्योपुर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। धार, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, जबलपुर, झाबुआ, छतरपुर और मैहर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मीनाक्षी की उम्मीदवारी पर सवाल,कमलनाथ से मिलीं,विधायक दल की बैठक कल

मानसून की दस्तक में अभी इंतजार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल पहुंच चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश में इसकी एंट्री सामान्य तिथि से कुछ दिन देर से हो सकती है। अनुमान है कि प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। तब तक प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आंधी, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed