सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Nurse wife fatally attacked husband after he refused to eat food

Bhopal News: खाना खाने से मना करने पर नर्स पत्नी का पति पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पति पहुंचा थाने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक सरकारी नर्स ने मामूली विवाद पर होटल में पति पर ब्लेड, डंडे और कांच के गिलास से हमला कर दिया। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामले की जांच जारी है। 

Nurse wife fatally attacked husband after he refused to eat food
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के आनंद नगर (पिपलानी थाना क्षेत्र) स्थित एक होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शाजापुर में पदस्थ एक सरकारी नर्स ने अपने ही पति पर ब्लेड, डंडे और कांच के गिलास से बेरहमी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक बेहद मामूली बात को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित पति, अशोक (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी, प्रिया (परिवर्तित नाम) ने होटल में पहले से ही खाना ऑर्डर कर रखा था। जब अशोक ने यह कहकर खाना खाने से मना कर दिया कि वह खाकर आया है, तो प्रिया भड़क गई। यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला ने पूर्व में अपने पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA

पिपलानी थाना पुलिस में दर्ज कराए गए प्रकरण में पीड़ित पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि रात में शराब पीने के बाद, सुबह सोए हुए अवस्था में पत्नी उसके सीने पर चढ़कर बैठ गई। इसके बाद आरोपी महिला ने ब्लेड से पति के हाथ और पेट पर हमला किया। जब अशोक अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम की ओर भागा, तो पत्नी ने उस पर कांच का गिलास फेंककर मारा, जिससे उसका सिर फट गया।

पिपलानी थाना पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पीड़ित पति ने पुलिस को कुछ पुराने वीडियो भी सौंपे हैं, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार, ये वीडियो वर्तमान घटना के नहीं, बल्कि पुराने हैं जिन्हें पीड़ित ने छिपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किया था।

एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी द्वारा पहले भी पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया जा चुका है, जो कोर्ट में लंबित है। फिलहाल, सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराओं में बढ़ोतरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed