फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Pain-Relief Device Becomes Cause of Death: 90-Year-Old Dies After Sparking in Therapy Mat

Bhopal News: दर्द मिटाने वाली मशीन बनी जानलेवा, थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Sat, 30 May 2026 07:18 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 07:18 PM IST
सार

भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में पीठ दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे में 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Pain-Relief Device Becomes Cause of Death: 90-Year-Old Dies After Sparking in Therapy Mat
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में दर्द से राहत देने वाला एक इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, साथ ही घरेलू इलेक्ट्रॉनिक चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र निवासी 90 वर्षीय ग्लैडविन लंबे समय से पीठ दर्द से परेशान थे और राहत के लिए नियमित रूप से इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का इस्तेमाल करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे घर पर थेरेपी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक मैट से चिंगारियां निकलने लगीं। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मैट में आग लग गई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत; नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर बनी रही। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

तकनीकी खामी की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि थेरेपी मैट की बैटरी या विद्युत तंत्र में आई खराबी के कारण शॉर्ट-सर्किट हुआ, जिससे स्पार्किंग के बाद आग लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे उपकरण की तकनीकी खामी, रखरखाव में लापरवाही या कोई अन्य वजह जिम्मेदार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed