{"_id":"6a1c2dbb06de04522900276c","slug":"poisonous-ice-cream-in-bhopal-raid-on-illegal-ice-cream-factory-operating-near-mosque-team-left-shocked-by-f-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में जहरीली आइसक्रीम: मस्जिद के पास चल रही अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा, गंदगी देखकर दंग रह गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में जहरीली आइसक्रीम: मस्जिद के पास चल रही अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा, गंदगी देखकर दंग रह गई टीम
Sun, 31 May 2026 06:26 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 31 May 2026 06:26 PM IST
सार
भदभदा चौराहे पर मस्जिद के पास संचालित एक अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम ने छापा मारकर उसे सील कर दिया। फैक्ट्री में गंदगी के बीच आइसक्रीम बनाने और संदिग्ध बर्फ के इस्तेमाल के आरोप सामने आए हैं। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। भदभदा चौराहे पर मस्जिद के पास संचालित एक अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पूरी यूनिट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को फैक्ट्री के अंदर बेहद खराब और अस्वच्छ हालात मिले। नगर निगम की टीम ने मौके से आइसक्रीम बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। साथ ही आइसक्रीम और बर्फ के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार भदभदा क्षेत्र के रहवासियों ने इस फैक्ट्री के संचालन को लेकर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी से शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि मस्जिद के बगल में एक संदिग्ध फैक्ट्री लंबे समय से बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रही है और यहां खाद्य पदार्थों के निर्माण में साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
छापे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
नगर निगम की टीम जब फैक्ट्री के भीतर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। परिसर में कई जगह गंदगी फैली हुई थी और खाद्य सामग्री को भी उचित तरीके से सुरक्षित नहीं रखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री बिना वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां आइसक्रीम को जमाने के लिए उस बर्फ का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका उपयोग मछलियों को सुरक्षित रखने और ढोने में किया जाता है। हालांकि इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हुई है और इसकी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इसी वजह से निगम अधिकारियों ने बर्फ और आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
यह भी पढ़ें-नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
संचालक पर जुर्माना, फैक्ट्री पर ताला
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक शकील खान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही पूरी यूनिट को सील कर दिया गया ताकि जांच पूरी होने तक वहां किसी तरह का उत्पादन न हो सके। निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मशीनें और कच्चा माल भी जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम
रिपोर्ट के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सामग्री और बर्फ के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामग्री का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ और कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।