फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Pregnant woman's scarf gets stuck in the rear wheel of a bike, she dies

Bhopal News: बाइक के पिछले पहिए में फंसा गर्भवती महिला का दुपट्टा, चली गई जान, डॉक्टर के पास जा रही थी

Sun, 07 Jun 2026 02:47 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 02:47 PM IST
सार

भोपाल के बैरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा की मौत हो गई। डॉक्टर के पास जाते समय उनका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि पति सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Pregnant woman's scarf gets stuck in the rear wheel of a bike, she dies
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रही थी, तभी उसका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके पति को मामूली चोट लगी। पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी विकास मेवाड़ा अपनी पत्नी भारती मेवाड़ा (30) को नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। भारती गर्भवती थीं और इसी कारण दोनों शनिवार दोपहर घर से निकले थे। संजय नगर क्षेत्र में अचानक भारती का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया। दुपट्टा फंसते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जल्लाद आशिक: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका; प्यार ठुकराने पर हैवान बना प्रेमी
विज्ञापन


छह माह पहले हुई थी शादी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारती सिर के बल सड़क पर गिरीं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को चिरायु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विकास बैरागढ़ स्थित एक कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। दंपती की शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति सहित अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। नवविवाहित की मौत से मायके व ससुराल वालों में शोक व्याप्त है I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed