फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Protest against Rahul's conduct: Police stopped BJP workers marching to lay siege to the Congress office; anti

राहुल के प्रदर्शन का विरोध: कांग्रेस दफ्तर घेरने निकली भाजपा को पुलिस ने रोका, लगा संविधान विरोधी पोस्टर

Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भोपाल में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान विवादित तख्ती सामने आने पर भाजपा प्रवक्ता ने उसे हटाकर तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Protest against Rahul's conduct: Police stopped BJP workers marching to lay siege to the Congress office; anti
बीजेपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा ने पलटवार किया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय की ओर विरोध मार्च लेकर निकले। हालांकि पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और करीब 10 मिनट प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

विवादित तख्ती से बढ़ा विवाद
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता के हाथ में संविधान से जुड़ी आपत्तिजनक बात लिखी तख्ती दिखाई दी। मामला सामने आते ही भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और तख्ती लेकर उसे तोड़ दिया। इसके बाद उसे अपनी दोपहिया वाहन की डिग्गी में रख दिया। वहीं, प्रदर्शन में एक युवक जोकर की वेशभूषा में भी पहुंचा। उसने टी-शर्ट पर राहुल गांधी पर टिप्पणी वाला पोस्टर लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में बारिश की वापसी, अगले चार दिन बरसेंगे बादल, आज 15 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

खंडेलवाल बोले- अभी तो सिर्फ चेतावनी दी है
प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा अभी केवल चेतावनी देने आई थी। यदि कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed