फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rain exposes poor arrangements at Bhopal station: Water cascades like a waterfall from the platform roof; pass

भोपाल स्टेशन की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल: प्लेटफॉर्म की छत से झरने की तरह गिरा पानी, यात्री परेशान

Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में हुई तेज बारिश का असर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म की छत से पानी तेज धार के रूप में गिरने लगा, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।

विज्ञापन
Rain exposes poor arrangements at Bhopal station: Water cascades like a waterfall from the platform roof; pass
भोपाल रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हुई तेज बारिश के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म की छत से अचानक तेज धार के साथ पानी गिरने लगा। कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर पानी भर गया और यात्रियों को सामान के साथ निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


छत से झरने की तरह गिरता रहा पानी
बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म की छत से लगातार तेज गति से पानी बहता रहा। उस समय प्लेटफॉर्म पर ट्रेन भी खड़ी थी, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई यात्री पानी से बचते हुए प्लेटफॉर्म पार करते नजर आए। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में प्लेटफॉर्म की छत से झरने जैसी तेज धार में पानी गिरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


ड्रेनेज सिस्टम जाम होने से बनी स्थिति
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लगातार तेज बारिश के कारण प्लेटफॉर्म शेड पर जमा पानी की निकासी के लिए बने ड्रेनेज होल अवरुद्ध हो गए थे। निकासी बाधित होने से पानी छत पर जमा होता गया और बाद में एक साथ प्लेटफॉर्म पर गिरने लगा। ऐसी स्थिति प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 5 के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिली, जहां छत से पानी टपकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग टीम ने किया सुधार कार्य
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन ने इंजीनियरिंग टीम को मौके पर भेजा। टीम ने ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर अवरुद्ध निकासी मार्ग को साफ कराया, जिसके बाद पानी का रिसाव बंद हो गया। अधिकारियों का कहना है कि असामान्य रूप से तेज बारिश के कारण यह स्थिति बनी थी और शिकायत मिलते ही व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया।


यह भी पढ़ें-एआई पोस्ट पर कांग्रेस का आरोप: बोले- जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत


दो साल पहले भी सामने आई थी ऐसी स्थिति
भोपाल रेलवे स्टेशन पर बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की ऐसी ही घटना करीब दो वर्ष पहले भी सामने आई थी। लगातार दोहराई जा रही इस समस्या के बाद यात्रियों का कहना है कि मानसून से पहले स्टेशन की छत और जल निकासी व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed