फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rajya Sabha Candidate: BJP candidate Rajneesh owns a gas agency, has no criminal record; find out his assets

Rajayasbha Candidate: गैस एजेंसी के मालिक हैं भाजपा उम्मीदवार रजनीश, कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं; जानें संपत्ति

Sat, 06 Jun 2026 06:38 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 06 Jun 2026 06:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश कुमार अग्रवाल ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति और आय की जानकारी दी है। शपथपत्र  के अनुसार उनके परिवार के पास 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Candidate: BJP candidate Rajneesh owns a gas agency, has no criminal record; find out his assets
भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश कुमार अग्रवाल ने नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास लगभग 59.59 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी गरिमा विजयवर्गीय के नाम 32.12 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। उनके आश्रित पुत्र ज्योतिर्मन अग्रवाल के नाम 5 लाख रुपये की संपत्ति बताई गई है। इस प्रकार परिवार की कुल चल संपत्ति करीब 96.71 लाख रुपये है। अचल संपत्तियों की बात करें तो रजनीश अग्रवाल के नाम विदिशा जिले की लटेरी तहसील में कृषि एवं गैर-कृषि भूमि दर्ज है। हलफनामे के अनुसार उनकी अचल संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1.16 करोड़ रुपये है। इस तरह परिवार की कुल घोषित चल और अचल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें
विज्ञापन


गैस एजेंसी का संचालन करते हैं रजनीश अग्रवाल
शपथपत्र के अनुसार रजनीश अग्रवाल का मुख्य व्यवसाय गैस एजेंसी का संचालन है। वे "रुचि गैस एजेंसी" के प्रोपराइटर हैं। उनके नाम पर विभिन्न बैंक खातों और सावधि जमा (एफडी) में निवेश भी दर्ज है। उनके बैंक खातों में लाखों रुपये की राशि जमा है, जबकि गैस एजेंसी के चालू खाते में भी 24 लाख रुपये से अधिक की राशि दर्शाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajaysabha Election: 'हर चुनौती का सामना करेंगे, लोकतंत्र की जीत होगी', कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी बोलीं

अग्रवाल के पास 20 ग्राम सोना
शपथपत्र में बताया गया है कि रजनीश अग्रवाल के पास 20 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 3.21 लाख रुपये बताई गई है। वहीं उनकी पत्नी के पास 150 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनका मूल्य करीब 24 लाख रुपये है। रजनीश अग्रवाल के नाम पर दो चारपहिया वाहन दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2014 मॉडल की टोयोटा इटियोस क्रॉस और वर्ष 2013 मॉडल की महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं। दोनों वाहनों का वर्तमान मूल्य लगभग 4.70 लाख रुपये बताया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP में सरकारी नौकरी के लिए सख्त होंगे नियम, एक से अधिक जीवित पत्नी-पति वाले उम्मीदवार हो सकते हैं अयोग्य

जर्नलिज्म में 'मास्टर' है अग्रवाल 
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रजनीश अग्रवाल ने वर्ष 2020 में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म (एमबीजे) की डिग्री प्राप्त की है। शपथपत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में रजनीश अग्रवाल ने 9.92 लाख रुपये की आय घोषित की है। इससे पहले 2023-24 में उनकी आय 9.84 लाख रुपये, 2022-23 में 8.53 लाख रुपये, 2021-22 में 7.19 लाख रुपये और 2020-21 में 6.02 लाख रुपये रही थी। वहीं, उनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं है और न ही किसी मामले में उन्हें दोषसिद्ध ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed