{"_id":"6a241fab7a159ee3e803d544","slug":"rajya-sabha-candidate-chugh-owns-an-innova-crysta-car-his-wife-has-gold-worth-crores-find-out-how-much-wealth-she-has-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajayasbha Candidate: इनोवा क्रिस्टा कार के मालिक हैं चुघ,पत्नी के पास करोड़ों का सोना; जानें कितनी है संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajayasbha Candidate: इनोवा क्रिस्टा कार के मालिक हैं चुघ,पत्नी के पास करोड़ों का सोना; जानें कितनी है संपत्ति
Sat, 06 Jun 2026 06:55 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:55 PM IST
सार
मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ ने नामांकन के साथ शपथपत्र के अनुसार उनके परिवार के पास करीब 22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ तथा उनके परिवार के पास करीब 22 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। चुघ ने अपने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथपत्र में अपने नाम पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। शपथपत्र के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और न ही किसी मामले में उन्हें दोषसिद्ध ठहराया गया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो तरुण चुग ने वर्ष 2012 में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, मेघालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें- MP में सरकारी नौकरी के लिए सख्त होंगे नियम, एक से अधिक जीवित पत्नी-पति वाले उम्मीदवार हो सकते हैं अयोग्य
अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के निवासी तरुण चुघ ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके पास करोड़ों रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनकी स्वयं की चल संपत्ति करीब 3.83 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी राधिका चुघ के नाम लगभग 7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।
विज्ञापन
शपथपत्र में दर्शाई गई जानकारी के मुताबिक तरुण चुघ के नाम करीब 4.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के नाम भी लगभग 2.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पारिवारिक फर्मों की संपत्तियां इससे अलग हैं। आयकर विवरण के अनुसार वर्ष 2024-25 में तरुण चुघ ने करीब 36.97 लाख रुपये की आय दर्शाई है। उनकी पत्नी की घोषित आय लगभग 73.77 लाख रुपये बताई गई है। शपथपत्र में शामिल पारिवारिक फर्मों की आय का भी उल्लेख किया गया है। तरुण चुघ पर 85,07,940 रुपये और उनकी पत्नी पर 4,89,47,253.80 रुपये का ऋण है। भाजपा प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि उनके विरुद्ध कोई लंबित आपराधिक प्रकरण नहीं है। साथ ही किसी भी मामले में दोषसिद्धि का उल्लेख नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha Elections: भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ
इनोवा क्रिस्टा कार और कई संस्थानों में निवेश
हलफनामे के अनुसार तरुण चुघ के पास वर्ष 2019 मॉडल की इनोवा क्रिस्टा कार है, जिसकी घोषित कीमत 7.01 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उन्होंने ओम कृपा एसोसिएट्स, पसोदा एलएलपी, विष्णु कृपा, इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट, एचएसएल सिक्योरिटीज और केआरआरआईएसएच रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थाओं में निवेश की जानकारी भी दी है।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें
पत्नी के पास 1 करोड़ कीमत का सोना
शपथपत्र में परिवार के स्वर्ण आभूषणों का भी उल्लेख किया गया है। तरुण चुग के पास 20 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 2.95 लाख रुपये आंकी गई है। उनकी पत्नी के पास 210 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य करीब 33.97 लाख रुपये बताया गया है। वहीं परिवार के आश्रित सदस्य के नाम 660 ग्राम सोना दर्ज है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह परिवार के पास कुल 890 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं।