{"_id":"6a71d10b86018e3070030b38","slug":"relief-for-bhopal-rail-passengers-gift-of-several-trains-including-a-raksha-bandhan-special-malwa-and-somna-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल रेल यात्रियों को राहत: रक्षाबंधन स्पेशल समेत कई ट्रेनों की सौगात, मालवा-सोमनाथ का निशातपुरा में भी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल रेल यात्रियों को राहत: रक्षाबंधन स्पेशल समेत कई ट्रेनों की सौगात, मालवा-सोमनाथ का निशातपुरा में भी ठहराव
Tue, 04 Aug 2026 05:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:17 PM IST
सार
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही कानपुर-मदुरई विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे और मुंबई-दानापुर वन-वे स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जाएगी। वहीं 26 सितंबर से मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा कॉर्ड लाइन से चलेंगी और भोपाल स्टेशन पर नहीं आएंगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने अगस्त और सितंबर में यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा के बीच चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं कानपुर सेंट्रल-मदुरई विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे भी संचालित होंगे। यात्रियों की मांग पर मुंबई (सीएसएमटी) से दानापुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन भी इटारसी होकर चलाई जाएगी। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का 25 सितंबर तक भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जबकि 26 सितंबर से ये ट्रेनें संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित होंगी और भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी।
रक्षाबंधन पर भोपाल-रीवा के बीच चार स्पेशल ट्रेनें
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व के दौरान भोपाल और रीवा के बीच चार सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 25 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तिथियों में चलेंगी। इनका ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा में रहेगा।
कानपुर-मदुरई स्पेशल के अतिरिक्त फेरे
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 5 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार कानपुर सेंट्रल-मदुरई विशेष ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। वापसी में मदुरई–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन 8 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन भोपाल, बीना, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, कटपड़ी, सलेम और डिंडीगुल सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-MP की ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर बवाल: काउंसलिंग कराई,नियुक्ति पत्र थमाए... फिर 160 अभ्यर्थियों को कर दिया बाहर!
मुंबई-दानापुर वन-वे स्पेशल भी चलेगी
मध्य रेल ने यात्रियों की मांग पर 5 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दानापुर के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना होते हुए दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन में 12 स्लीपर, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 गार्ड-ब्रेकवैन कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-एमपी में फिर बदलेगा मानसून का मिजाज, 6 अगस्त से तेज बारिश की वापसी, 16% बारिश की कमी बरकरार
26 सितंबर से बदलेगा मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का रूट
रेल प्रशासन ने बताया कि 25 सितंबर 2026 तक मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रहेगा। इसके बाद 26 सितंबर से दोनों ट्रेनें संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित होंगी और भोपाल स्टेशन पर नहीं आएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए निशातपुरा स्टेशन पर नियमित ठहराव जारी रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, आरक्षण और नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें।