{"_id":"6a12b296ef30f12f720bcdeb","slug":"rewa-jain-sadhvi-road-accident-rashid-abad-ali-shah-arrest-jain-community-protest-saint-safety-demand-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के रीवा में पैदल विहार कर रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दो साध्वियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह करीब 270 किलोमीटर दूर भाग गया, जिसे जबलपुर में गिरफ्तार किया गया।
रीवा सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
पैदल विहार के दौरान तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, तीनों साध्वियां 20 मई की दोपहर धार्मिक नियमों और परंपराओं के अनुसार सड़क किनारे पैदल विहार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूज्य श्रुति मति माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उपसमिति माता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं तीसरी साध्वी आर्यिका माता की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल साध्वियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक एक साध्वी की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
270 किलोमीटर भागा आरोपी, जबलपुर में गिरफ्तार
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रीवा से करीब 270 किलोमीटर दूर तक भाग निकला। रीवा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने बहोरीपार टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जैन समाज ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
इस घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों ने इसे केवल हादसा मानने से इनकार करते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। जैन समाज ने मांग की है कि सभी सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं। पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू की जाए। साथ ही यदि किसी साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
25 मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन
घटना के विरोध में 25 मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में खंडवा में सकल जैन समाज द्वारा सुबह 8 बजे विशाल मौन रैली निकाली जाएगी। यह रैली महावीर उद्यान कीर्ति स्तंभ से शुरू होकर घंटाघर, मुंबई बाजार और फूल गली होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। रैली के समापन पर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जैन समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, सचिव सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों और मातृशक्ति से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X