सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Samrat Vikramaditya Mahanatya: More than 60,000 spectators watched 'Samrat Vikramaditya Mahanatya' in Varanasi

Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 06 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी में आयोजित ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और इसकी भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 200 से अधिक कलाकारों ने शानदार अभिनय कर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया।

Samrat Vikramaditya Mahanatya: More than 60,000 spectators watched 'Samrat Vikramaditya Mahanatya' in Varanasi
वाराणसी में आयोजित विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य को वाराणसी में 60 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा। तीन से पांच अप्रैल तक चले इस कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति ने लोगों को काफी रोमांचित किया। मंच पर कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को उस समय की झलक देखने को मिली। विशाल सेट, ऊंचे दुर्ग, शानदार लाइट और म्यूजिक ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया। नाटक में हाथियों, घोड़ों और ऊंटों के काफिलों ने रणभूमि जैसा दृश्य तैयार कर दिया, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता और शौर्य को देखकर लोगों में गर्व की भावना भी दिखाई दी।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Samrat Vikramaditya Mahanatya: More than 60,000 spectators watched 'Samrat Vikramaditya Mahanatya' in Varanasi
वाराणसी में आयोजित विक्रमादित्य महानाट्य - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस महानाट्य में 200 से ज्यादा कलाकारों ने अभिनय किया। उनका अभिनय देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व के उन अनछुए पहलुओं को भी दिखाया, जो उन्हें एक साधारण राजा से ‘चक्रवर्ती सम्राट’ बनाते हैं। दर्शकों ने देखा कि कैसे एक हृदय स्पर्शी सम्राट प्रजा का हाल जानने के लिए रात के अंधेरे भेस बदलकर निकलते हैं। कई दृश्य तो ऐसे भी थे, जिन्हें देखकर दर्शको की आंखों में आंसू आ गए। नाटक के अंत में दर्शक "सम्राट विक्रमादित्य की जय" बोलने से खुद को नहीं रोक सके। महानाट्य का शुभारंभ सीएम मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने किया था।   

ये भी पढ़ें- Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed