सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   SUV Engulfed in Flames on Crowded Road in Broad Daylight; Owner Holds Workshop Employees Responsible

Bhopal: भरी दोपहर भीड़ वाली जगह में धू-धूकर जली एसयूवी कार, मालिक ने कर्मचारियों को बताया जिम्मेदार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कोलार रोड पर चलती हुंडई क्रेटा कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार 15 दिन से शोरूम के वर्कशॉप में थी और ट्रायल के दौरान उसमें आग लग गई। कार मालिक ने वर्कशॉप कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

SUV Engulfed in Flames on Crowded Road in Broad Daylight; Owner Holds Workshop Employees Responsible
एसयूवी क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे भीड़भाड़ भरी सड़क पर हुंडई कंपनी की एसयूवी क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि दमकल के पहुंचने से पहले ही कार का अधिकांश हिस्सा जल गया। कार मालिक ने 15 दिन पहले चूनाभट्टी स्थित सुरजीत हुंडई शोरूम के वर्कशॉप में मेंटेनेंस के लिए कार दी थी।

हादसे के समय कार मालिक भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उन्होंने अपनी कार को धू-धूकर जलते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल और पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद कार मालिक नितिन रघुवंशी चूनाभट्टी स्थित शोरूम पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि वर्कशॉप के कर्मचारी कार को ट्रायल के लिए लेकर गए थे और उसी दौरान कार में आग लगी। आग लगने के बाद कर्मचारी कार को जलता छोड़कर मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार मालिक ने फोन किया तो कर्मचारियों ने कहा- कार वर्कशॉप में है

जानकारी के अनुसार, नितिन रघुवंशी भोपाल के निवासी हैं। 15 दिन पहले उन्होंने अपनी हुंडई क्रेटा कार को सुरजीत हुंडई शोरूम के वर्कशॉप में सुधार कार्य के लिए दिया था। शनिवार दोपहर शोरूम के कर्मचारी कार को ट्रायल के लिए लेकर निकले थे। इसी दौरान चलती कार में आग लग गई।

नितिन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार को जलते देखा तो तुरंत शोरूम और वर्कशॉप में फोन किया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कार अभी वर्कशॉप में ही खड़ी है और उस पर काम चल रहा है। इसके बाद उन्होंने जलती हुई कार का वीडियो बनाया और शोरूम पहुंचकर विरोध जताया। घटना के बाद शोरूम प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें- MP: कॉपी सही नहीं लिखने पर छात्र काव्य की टीचर ने की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान भोपाल एम्स में हुई मौत

पूरी तरह जल चुकी है कार
नितिन रघुवंशी ने कहा कि वर्कशॉप कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी कार पूरी तरह जल गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 10 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गार्डन रेजिडेंसी के सामने की बताई जा रही है। जिस स्थान पर कार में आग लगी, उसके पास ही इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और रिहायशी इलाका भी मौजूद है। इस वजह से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। लोगों को आशंका थी कि कार में ब्लास्ट हो सकता है, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed