Bhopal: भोपाल में डॉक्टर से लूट की मास्टरमाइंड निकली ‘एनजीओ वाली लुटेरी’, करोड़ों की चोरी का भी खुलासा
Bhopal: भोपाल में सीनियर डॉक्टर से 11 तोला सोने का कड़ा लूटने के मामले में एनजीओ संचालिका आलिया खान समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आलिया का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और वह पहले भी करोड़ों की चोरी में शामिल रह चुकी है। पुलिस अब उसके एनजीओ और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
विस्तार
राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र में टीबी रोग के सीनियर डॉक्टर मनोज वर्मा से 11 तोला सोने का कड़ा लूटने की सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की मास्टरमाइंड आलिया खान का आपराधिक इतिहास अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है, जिसने पूरे घटनाक्रम को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।
पहले भी कर चुकी है करोड़ों की चोरी
दोस्ती कर रची लूट की साजिश
एनजीओ संचालिका सहित चार आरोपी गिरफ्तार
11 तोला सोने की लूट की मास्टरमाइंड आलिया खान, अरशान, अदनान खान और मोहम्मद मुदस्सिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलिया खान एनजीओ संचालित करती है। लूट के समय अरशान बाइक चला रहा था, अदनान ने मिर्च पाउडर फेंका और मुदस्सिर ने कड़ा छीना। इस साजिश में आलिया खान का सगा भाई भी शामिल बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि आलिया खान खुद को एक एनजीओ की पदाधिकारी बताकर आरोपियों को कानूनी मदद और जमानत दिलाने का झांसा देती थी, जिससे उन्हें अपराध के लिए उकसाया जाता था। अब पुलिस उस एनजीओ की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, इस पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, हालांकि संबंधित संस्था ने आलिया को पहले ही निष्कासित करने की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: 'मुल्ला बाबा' का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
एनजीओ की भूमिका पर उठ रहे सवाल, पहले से दर्ज हैं कई मामले
आलिया खान के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के चलते भोपाल पुलिस ने उसकी एनजीओ की भूमिका और कार्यों की भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि आलिया ने पुलिस को बताया है कि उसने एनजीओ बेच दिया है। उसके खिलाफ चोरी के तीन मामले हनुमानगंज थाने में पहले से दर्ज हैं। वारदात की योजना में शामिल अदनान खान के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले समेत करीब 17 मुकदमे शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज हैं।

कमेंट
कमेंट X