फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Veer Bharat Nyas land dispute: MLA Rameshwar Sharma says Digvijaya Singh himself exposed the hollowness of Jit

वीर भारत न्यास जमीन विवाद: विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- दिग्विजय सिंह ने ही जीतू पटवारी के आरोपों की पोल खोल दी

Sun, 28 Jun 2026 08:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 28 Jun 2026 08:21 PM IST
सार

वीर भारत न्यास को जमीन आवंटन को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान से ही जीतू पटवारी के लगाए गए आरोप गलत साबित हो गए हैं।

विज्ञापन
Veer Bharat Nyas land dispute: MLA Rameshwar Sharma says Digvijaya Singh himself exposed the hollowness of Jit
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच चल रही लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पटवारी ने उज्जैन में वीर भारत न्यास को जमीन आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस पर दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को बेबुनियाद बता दिया। इस बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने ही जीतू पटवारी के आरोपों की पोल खोल दी। उज्जैन स्थित वीर भारत न्यास को सरकारी जमीन आवंटित किए जाने के मामले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई निजी ट्रस्ट नहीं, बल्कि सरकारी न्यास है। ऐसे में कांग्रेस के आरोप अपने आप गलत साबित हो गए हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थाओं का अंतर अच्छी तरह पता है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी बिना तथ्यों की जांच किए आरोप लगाते हैं। उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक आरोप लगाना है, जबकि सच्चाई कुछ और होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह के घर चोरों का धावा, पुलिस को देख जेवरात और महत्वपूर्ण फाइलें छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन


सरकारी न्यास को दी जमीन
उन्होंने कहा कि वीर भारत न्यास मध्य प्रदेश सरकार का सार्वजनिक न्यास है, जिसका संचालन संस्कृति विभाग और रविंद्र भवन के माध्यम से किया जाता है। यह किसी निजी व्यक्ति या संस्था का ट्रस्ट नहीं है। ऐसे में यह कहना कि करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन किसी निजी ट्रस्ट को एक रुपये में दे दी गई, पूरी तरह भ्रामक है। भाजपा विधायक ने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान से यह साफ हो गया है कि जमीन सरकारी न्यास को ही आवंटित की गई है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर करनी चाहिए, क्योंकि झूठे आरोपों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Police Transfers: एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती

क्या थे जीतू पटवारी के आरोप?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 24 जून को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि उज्जैन में वीर भारत न्यास को करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन मात्र एक रुपये की टोकन राशि पर दे दी गई। उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के परिवार की जमीन खरीद और अन्य मामलों पर भी सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें-  MP: 'हर अधिकारी खुद को संघ का स्वयंसेवक बता रहा', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी हलचल तेज

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
शनिवार को उज्जैन में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि वीर भारत न्यास सरकारी और सार्वजनिक ट्रस्ट है। उन्होंने बताया कि इस न्यास के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं और उनके कार्यकाल में भी यही व्यवस्था थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकारी न्यास को जमीन आवंटित किए जाने में कोई अनियमितता नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग की राजनीति करते हैं।

ये भी पढ़ें-  अजाक्स में वर्चस्व की जंग तेज: लेटरहेड पर विवाद, अध्यक्ष पद को लेकर मुकेश मौर्य और संतोष वर्मा आमने-सामने

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed