फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Waqf Board row deepens: Bhopal's Nikah Qazi quits post, expresses displeasure over appointment of non-Muslim m

वक्फ बोर्ड विवाद गहराया: भोपाल के निकाह काजी ने छोड़ा पद, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति  पर जताई नाराजगी

Wed, 08 Jul 2026 08:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 08 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के विरोध में भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने धार्मिक संस्था में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत समारोह पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
Waqf Board row deepens: Bhopal's Nikah Qazi quits post, expresses displeasure over appointment of non-Muslim m
निकाह काजी मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्था में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किया जाना स्वीकार नहीं है। साथ ही, वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत समारोह पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन


दो पदों से दिया इस्तीफा
नदवी ने निकाह काजी के साथ-साथ दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन पदों पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन


अध्यक्ष के स्वागत से भी जताई नाराजगी
नदवी ने कहा कि उन्हें केवल गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर ही आपत्ति नहीं है, बल्कि भोपाल में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के स्वागत कार्यक्रम से भी वे आहत हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों से इस फैसले का विरोध करने की उम्मीद थी, उन्होंने स्वागत कर अलग संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने भी उठाए सवाल
मुफ्ती मोहम्मद मसरूर ने भी वीडियो संदेश जारी कर स्वागत समारोह पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का इस तरह सार्वजनिक स्वागत मुस्लिम समाज के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली और मस्जिद समितियों के गठन में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप भी लगाए।


यह भी पढ़ें-3 कुलपति 3 बड़े विवाद फिर भी नहीं बदली RGPV की तस्वीर: करोड़ों के घोटाले से नैक फर्जीवाड़ा और प्रश्नपत्र चोरी


पहले भी हो चुका है प्रदर्शन
वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के विरोध में भोपाल के बुधवारा क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा था कि इससे मुस्लिम समाज की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed