सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP Gaon Chalo campaign BJP MP President BD Sharma meeting with workers in Aavan village of Guna

MP News: भाजपा का गांव चलो अभियान, गुना के आवन गांव पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।  बैठक में बीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

BJP Gaon Chalo campaign BJP MP President BD Sharma meeting with workers in Aavan village of Guna
बीडी शर्मा आवन गांव में किया रात्रि विश्राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के आवन गांव पहुंचे। उन्होंने गांव चलो अभियान की तैयारी का जायजा लिया और गांव में ही रात्रि विश्राम किया। 

Trending Videos


बीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस बैठक की अध्यक्षता बूथ क्रमांक 97 के अध्यक्ष हीरालाल लोधा ने की। बैठक में बीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शुरुआती चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मठ मंदिरों के पुजारी का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता और 51% बूथ जिताने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद बीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। बता दें कि गांव चलो अभियान के तहत गुना जिले में गतिविधियों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आवन को इसलिए चुना क्योंकि यह क्षेत्र राघौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। राघौगढ़ से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक हैं। भाजपा यहां अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed